{"_id":"5bbc5eae867a55283926c5e2","slug":"khushkhabar-rani-jhansi-flyover-to-open-in-october-navratri-2018-to-end-ten-years-wait","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरः 10 साल का इंतजार होगा खत्म, नवरात्र में वाहनों के लिए खोला जाएगा रानी झांसी फ्लाईओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरः 10 साल का इंतजार होगा खत्म, नवरात्र में वाहनों के लिए खोला जाएगा रानी झांसी फ्लाईओवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
रानी झांसी फ्लाईओवर
10 वर्ष के इंतजार के बाद आखिरकार नवरात्र में राष्ट्रीय राजधानी को रानी झांसी फ्लाईओवर का तोहफा मिल जाएगा। माना जा रहा है कि निर्माण पूरा होने के बाद भी श्राद्ध होने की वजह से फ्लाईओवर को वाहनों के आवागमन के लिए नहीं खोला गया।
विज्ञापन
अब केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) की अंतिम रिपोर्ट मिलने के बाद 15 अक्तूबर तक फ्लाईओवर को वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। 1.6 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर के निर्माण के बाद इसे खोलने में हो रही देरी को देखते हुए कई बार जाम से राहत देने के लिए ट्रायल के तौर पर वाहनों को आवागमन की इजाजत दी गई।
विज्ञापन
बार-बार इसमें हो रही देरी और जाम की समस्या के कारण वाहन चालकों के सब्र का बांध टूटने लगा है। एमसीडी सूत्रों के मुताबिक, फ्लाईओवर को वाहनों के आवागमन के लिए नवरात्र में खोल दिया जाएगा। हालांकि, अभी तक सीआरआरआई की रिपोर्ट भी नहीं आई है। फ्लाईओवर खोलने में हो रही देरी से लोगों की परेशानी बनी हुई है।
विज्ञापन
फ्लाईओवर शुरू होने के बाद आजाद मार्केट, बर्फखाना, डीएमसी चौक से गुजरने वाले वाहनों को काफी राहत मिलेगी। वक्त और ईंधन की बचत होने के साथ-साथ रोजाना लगने वाले जाम से भी राहत मिलने की उम्मीद है।