{"_id":"73740604ed7dbe4c91c880f8e8e00161","slug":"kho-kho-for-national-team-trials-up-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल के लिए यूपी खो-खो टीम का ट्रायल आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल के लिए यूपी खो-खो टीम का ट्रायल आज से
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 04 Feb 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक बंगलुरू में आयोजित होने वाली सीनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश महिला-पुरुष टीम का ट्रायल शिविर बुधवार से शुरू होगा।
विज्ञापन
नेशनल के लिए संजयनगर सेक्टर-23 स्थित भागीरथ पब्लिक स्कूल में चार से 20 फरवरी तक ट्रायल शिविर चलेगा। जिसके बाद 26 फरवरी से एक मार्च तक होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिए यूपी महिला-पुरुष टीम का चुनाव किया जाएगा।
विज्ञापन
यूपी मॉडर्न खो-खो संघ के चेयरमैन अनादि सुकुल ने बताया कि यूपी टीम के ट्रायल शिविर में विभिन्न जिलों के 100 से ज्यादा खिलाड़ी भाग लेंगे।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि टीम की घोषणा 21 फरवरी को की जाएगी। संयोजन सचिव अशोक नागर, अनुज शर्मा, गौरव चौधरी, कुलदीप चौधरी, हेमंत शर्मा, अमित प्रताप, सुरेंद्र, मोहित चौधरी, विकास सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन