फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Khan Market to get a makeover at a cost of Rs 1.21 crore

Delhi NCR News: खान मार्केट की 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बदलेगी तस्वीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। व्यावसायिक केंद्र खान मार्केट को अधिक आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने पुनर्विकास कार्यों में तेजी ला दी है। एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने खान मार्केट में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर परियोजना की प्रगति की समीक्षा की।
चहल ने बताया कि करीब 1.21 करोड़ रुपये की लागत से मध्य लेन का पुनर्विकास किया जा रहा है। परियोजना के तहत एकीकृत ड्रेनेज सिस्टम, उन्नत फुटपाथ, ग्रेनाइट फ्लोरिंग, सीवर एवं जलापूर्ति नेटवर्क, इलेक्ट्रिकल यूटिलिटी डक्ट और स्टेनलेस स्टील डस्टबिन जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पुरानी और क्षतिग्रस्त इंटरलॉकिंग टाइलों के कारण क्षेत्र में बार-बार मरम्मत की जरूरत पड़ती थी, जिसे देखते हुए स्थायी समाधान तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

चहल ने कहा कि खान मार्केट देश-विदेश के पर्यटकों, राजनयिकों और नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र है। इसलिए यहां नागरिक सुविधाओं और सौंदर्यीकरण को उच्च स्तर पर विकसित करना एनडीएमसी की प्राथमिकता है। हालांकि संकरी लेन और बड़ी संख्या में भूमिगत बिजली केबलों के कारण परियोजना के क्रियान्वयन में तकनीकी चुनौतियां सामने आ रही हैं, लेकिन विभिन्न विभागों के समन्वय से समाधान तलाशे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चहल ने लोक नायक भवन का दौरा कर मरम्मत कार्यों की समीक्षा की और सफदरजंग एयरपोर्ट स्थित प्रवर्तन विभाग के स्टोर का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed