फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Khalid admitted he was raised Slogans in support of afjal guru

उमर खालिद ने स्वीकारा JNU में लगाए थे नारे

Thu, 25 Feb 2016 10:44 PM IST
Updated Thu, 25 Feb 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Khalid admitted he was raised Slogans in support of afjal guru

जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने के आरोपी उमर खालिद ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने जम्मू कश्मीर की आजादी के लिए लड़ाई लड़ रहे लोगों के समर्थन में नारे लगाए थे।

विज्ञापन


उसने नारा लगाया था कि कश्मीर के लोगों तुम लड़ाई लड़ो हम तुम्हारे साथ हैं। उमर खालिद व अनिर्बन ने संसद हमले के दोषी अफजल गुरु के समर्थन में नारे लगाने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन


दोनों आरोपियों ने ये स्वीकार कर लिया है कि जेएनयू में देशविरोधी नारे लगे थे।

खालिद ने लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया

Khalid admitted he was raised Slogans in support of afjal guru

हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस को ज्यादातर वही बात बता रहे हैं जो पुलिस को पता है। आरोपियों ने इस बात को स्वीकार किया है उन्होंने अफजल गुरु के समर्थन में नारे लगाए थे।


उमर ने पूछताछ में इस बात को भी स्वीकार किया है कि उसने मैसेज करके लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया था। वह जितना मैसेज कर सकता था उसने उतने मैसेज किए थे।

उसका ये भी कहना है कि उसने फेसबुक भी कार्यक्रम का समय व दिनांक डाली थी। कार्यक्रम में जिन लोगों ने देशविरोधी नारे लगाए थे वह उनको नहीं जानता था।

वह देशविरोधी नारे लगाने वालों को नहीं जानते थे

Khalid admitted he was raised Slogans in support of afjal guru

वह ये भी नहीं जानता कि वह नारे लगाने वालों को किसने जेएनयू में बुलाया था। उसने कहा कि हो सकता है कि देशविरोधी नारे लगाने वाले उसके फेसबुक को पढ़कर आ गए हो।


मगर वह देशविरोधी नारे लगाने वालों को नहीं जानते थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी जो बयान दे रहे हैं अभी उन्हें ही लिखा जा रहा है। हालांकि वह ज्यादा कुछ बता नहीं रहे हैं।

आरोपियों से पूछताछ में ये बात भी सामने आई है कि जेएनयू में देशविरोधी नारे लगाने वाले कार्यक्रम में कश्मीरी युवक थे। पुलिस आरोपियों से ये पूछताछ करने में लगी है कि वह फरारी के दौरान कहां छिपे थे और किन-किन लोगों ने उन्हें शरण दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed