{"_id":"873121e1720ce58d69fd8cd118ffd2bc","slug":"khadi-cloths-in-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाह! खादी का कारोबार, एक करोड़ के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह! खादी का कारोबार, एक करोड़ के पार
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 21 Jan 2014 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में खादी से बने कपड़ों की पसंद का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस बार मेले में खादी के कारोबार का आंकड़ा एक करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया।
विज्ञापन
फैशन के दौर में लोगों का खादी से मोह नहीं छूटा है। खादी के कपड़े को आज भी लोग खूब पंसद कर रहे है। खादी मेले में इस बार अंतिम दिन को छोड़कर दुकानदारों के चेहरे पर मुस्कान छाई रही। मेले का आयोजन सेक्टर-12 में किया जा रहा है। मंगलवार को मेले का समापन समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:EXCLUSIVE: अब SMS से बंद होंगे कूलर, फ्रिज...
समापन के दिन सुबह से हो रही बारिश ने मेले में बिक्री को प्रभावित किया। बहुत कम ही लोग मेले में पहुंचे। लेकिन फिर भी दुकानदारों के चेहरे पर इस बार की बिक्री को लेकर संतोष साफ देखा जा सकता था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि खादी मेला 7 जनवरी से शुरू हुआ था। इस बार मेले में 75 स्टाल लगाई गई थे। जिसमें खादी के वस्त्रों से लेकर खाद्य सामग्री की स्टॉल तक लगाई गई। वहीं आयुर्वेदिक दवाईयों का स्टाल लगाने वाले सुशील पांडे ने बताया कि पिछली बार से इस बार स्टॉल पर अधिक भीड़ जुटी। जिससे अगली बार वह अधिक उत्साह के साथ मेले में शामिल होने आएंगे।
मेला प्रबंधक अमरनाथ ने बताया कि मेले में इस बार लोगों की सबसे अधिक पसंद ऊनी खादी रही। ऊनी खादी की बिक्री का आंकड़ा 30 लाख रुपये तक पहुंचा। जबकि आयुर्वेदिक दवाइयों की खरीददारी में भी लोगों ने रुचि दिखाई। इन दवाइयों की बिक्री 15 लाख रुपये तक पहुंची। बाकी अन्य सामान की बिक्री को मिलाकर एक करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार रहा है।