फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   KG children will become proficient before going to first grade

पहली कक्षा में जाने से पहले निपुण बनेंगे केजी के बच्चे, तैयार किया गया है निपुण मॉड्यूल

Fri, 21 Feb 2020 05:52 AM IST
संजीव कुमार झा रश्मि शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 21 Feb 2020 05:52 AM IST
विज्ञापन
KG children will become proficient before going to first grade
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली सरकार ने पहली कक्षा में जाने से पहले बच्चों को निपुण बनाने की तैयारी शुरू की है। दिल्ली सरकार ने सर्वोदय स्कूलों में केजी के बच्चों के लिए निपुण मॉड्यूल बनाया है। इस मॉड्यूल को तैयार करने का मकसद बच्चों के सीखने के स्तर का आकलन करना भी है। तीन चरणों के मॉड्यूल का अंतिम चरण मार्च के अंत में पूरा होगा। इसके बाद अप्रैल से बच्चे पहली कक्षा में पूरी तैयारी के साथ जाएंगे।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय के अधिकारी के अनुसार सर्वोदय स्कूलों में केजी कक्षा (प्री प्राइमरी) पूरी होने के करीब है। आने वाले सत्र में वह औपचारिक स्कूली शिक्षा ग्रहण करेंगे। इसलिए जरूरी है कि वह पहली कक्षा के पाठ्यक्रम के लिए अच्छी तरह तैयार हों।
विज्ञापन


ऐसे में जरूरी हो जाता है कि केजी के बच्चों के सीखने के ग्रॉफ को मानीटर किया जाए और जहां तक संभव हो, उन्हें सहयोग दिया जाएगा। लिहाजा पहली कक्षा में जाने से केजी के प्रत्येक बच्चे की प्रगति को जानने के लिए निपुण केजी नाम से एक मॉड्यूल तैयार किया गया है। इस मॉड्यूल को तीन चरणों में बांटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहला चरण फेज (1) बेसलाइन है, जिसमें बच्चे को जाना जाएगा। यह 18 फरवरी से शुरू हो चुका है और 29 फरवरी तक चलेगा। इसमें केजी के प्रत्येक बच्चे की भाषा व संज्ञानात्मक विकास का मूल्यांकन किया जाएगा। दूसरा चरण बच्चों के साथ काम करने का है।

यह चरण एक मार्च से शुरू होगा और 25 मार्च तक चलेगा। इसमें शिक्षक प्रत्येक छात्र के साथ काम करेगा ताकि बच्चे की सीखने की कमी को दूर कर अपेक्षित परिणाम तक पहुंचा जा सके। वहीं तीसरा चरण (एंडलाइन) है इसमें एक बार फिर बच्चे को जानना है।


यह 26 मार्च से 30 मार्च तक चलेगा। इस दौरान प्रत्येक छात्र के सीखने के ग्राफ का फिर से मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन के परिणाम ऑनलाइन मॉड्यूल पर अपलोड किए जाएंगे। यदि ऐसा प्रतीत होता है कि बच्चे को अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता है तो उसे अगले शैक्षणिक सत्र में प्रदान की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed