फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal wrote letter to prime minister to help him

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी

Wed, 20 May 2015 10:08 PM IST
Updated Wed, 20 May 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal wrote letter to prime minister to help him

दिल्ली में चल रही राजनीतिक तनातनी के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को गुहार लगाई है और उनसे अनुरोध किया है कि दिल्ली में सरकार को आजादी से काम करने में उनकी मदद करें।

विज्ञापन


केजरीवाल का आरोप है कि दिल्ली के उपराज्यपाल केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं जिसकी वजह से दिल्ली में चुनी हुई सरकार का काम करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने पीएम से इस पूरे मामले को सुलझाने में दिल्ली सरकार की मदद करने की गुजारिश की है। केजरीवाल ने अपने पत्र में लिखा है कि दिल्ली की सरकार को जनता ने चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता की चुनी हुई सरकार को स्वतंत्रता के साथ काम करने का अधिकार होना चाहिए। केजरीवाल की पीड़ा है कि उन्हें और उनकी सरकार के कामकाज में रोड़ा अटकाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने प्रधानमंत्री से गुजारिश की है कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करें और उनकी सरकार को काम करने में उनकी मदद करें।

केजरीवाल का नाम 'झगड़ावाल' होना चाहिए

Kejriwal wrote letter to prime minister to help him

इस बीच जाने माने इतिहासकार और बीजेपी के नेता एमजे अकबर ने केजरीवाल और जंग के बीच चल रहे विवाद पर कटाक्ष करते हुए कहा है, 'केजरीवाल का नाम अरविंद झगड़वाल होना चाहिए। वह पहले ही इस मामले पर राष्ट्रपति से मिल चुके हैं। राष्ट्रपति ही इसे हल कर सकते हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखने का कोई मतलब नहीं है।'

इस बीच दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने केजरीवाल से सवाल किया है कि वह विवादों की राजनीति करने आए हैं या शासन करने आए हैं? उपाध्याय ने आरोप लगाया कि केजरीवाल का एजेंडा शासन करना है ही नहीं।

उधर कांग्रेस ने भी केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली एक केंद्र शासित प्रदेश है और यहां के मुख्यमंत्री को अपने अधिकारों के बारे में जानना चाहिए।

अजय माकन ने कहा कि केजरीवाल को अपना तरीका बदलना चाहिए। उन्हें धरना प्रदर्शन वाली कार्यशैली छोड़ देनी चाहिए क्योंकि अब वह राज्य के मुख्यमंत्री हैं।

हालांकि इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल को अपना रवैया तो बदलना ही चाहिए लेकिन, केंद्र सरकार को भी संयत व्यवहार करना चाहिए।

राज्यपाल ने रद्द किए सभी ट्रांसफर-पोस्टिंग

Kejriwal wrote letter to prime minister to help him

इस बीच दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच चल रही खींचतान और भी उग्र होती दिख रही है। सूत्रों की मानें तो दिल्ली के उपराज्यपाल ने पिछले चार ‌दिन में दिल्ली सरकार के किए गए सभी ट्रांसफर और पोस्टिंग को रद्द करने का आदेश जारी कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक एलजी ने सभी सरकारी अधिकारियों को आदेश दिया है कि पहले की तरह वह सारी फाइलें सीधे उन्हें भेजें। यानि ‌दिल्ली के अधिकारियों को किसी भी काम की फाइले संबंधित मंत्रालय के मंत्री को भेजने की जगह एलजी को भेजनी पड़ेंगी।

बता दें कि दिल्ली में कार्यवाहक मुख्य सचिव के पद पर शकुंतला गैमलिन की नियुक्ति पर 15 मई से सरकार और एलजी के बीच जंग जारी है। इस बीच सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और एलजी ने राष्ट्रपति से भी मुलाकात की है।

कल ही एलजी ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की थी। इस बीच गृहमंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली में चल रहे राजनीतिक संकट पर बात करने के लिए आज राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed