फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal writes a letter to Rahul, asking 4 questions

अब केजरीवाल ने राहुल को लिखी चिट्ठी, पूछे 4 सवाल

Tue, 25 Feb 2014 09:14 AM IST
Updated Tue, 25 Feb 2014 09:14 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal writes a letter to Rahul, asking 4 questions
नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखने के बाद अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


इसमें केजरीवाल ने सबसे पहला सवाल मुकेश अंबानी से कांग्रेस के रिश्ते पर पूछा है। केजरीवाल इससे पहले अपनी हरियाणा रैली में मुकेश अंबानी पर तीखे प्रहार कर चुके हैं। केजरीवाल लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा और कांग्रेस मुकेश अंबानी के मुखौटे हैं।

इसी क्रम में चिट्ठी में लिखे गए सवाल में केजरीवाल ने राहुल से पूछा है कि क्या मोदी और आप मुकेश अंबानी के जहाज और हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करते हैं, क्या अंबानी आप दोनों को यह सुविधा मुफ्त मुहैया कराते हैं। यही नहीं, राहुल गांधी की रैलियों में होने वाला करोड़ों रुपये के खर्च की फंडिग कहां से हो रही है?

विज्ञापन

दूसरा सवाल क्यों बढ़ाई गैस की कीमत?

Kejriwal writes a letter to Rahul, asking 4 questions

अरविंद केजरीवाल का कहना है कि केंद्र की यूपीए सरकार गांधी परिवार से पूछे बिना कोई फैसला नहीं करती। इससे जाहिर है कि गैस कीमतें बढ़ाने के फैसले में भी इस परिवार का दखल होगा।

बकौल केजरीवाल, ‘फिर भी लोग आपसे (राहुल गांधी) यह सुनना चाहते हैं कि क्या आप मुकेश अंबानी को आठ डॉलर/ यूनिट गैस के दाम देने का समर्थन करते हैं। लोगों का कहना है कि चुनाव से पहले गैस की कीमत दोगुना करने का आदेश क्यों दिया गया। क्या इसके बदले में अंबानी कांग्रेस को एक या दो नंबर का चंदा देते हैं या कोई अन्य फायदा पहुंचाया है। यदि हां तो वह क्या हैं?’

केजरीवाल ने कहा कि इस मामले में जब ‘आप’ की सरकार ने मुकेश अंबानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई तो भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने इसका तीखा विरोध किया था। उन्होंने पूछा, क्या दोनों पार्टियों का अंबानी से घनिष्ठ रिश्ता है।

तीसरा सवाल क्या मंत्रियों की पोस्टिंग में अंबानी का हाथ रहता है?

Kejriwal writes a letter to Rahul, asking 4 questions

नीरा राडिया का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि टेपों में अंबानी बड़े गर्व से कहते हैं कि कांग्रेस उनकी दुकान है।

इतना ही नहीं, कहा जाता है कि केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की पोस्टिंग में अंबानी की दखलअंदाजी रहती है और वास्तव में यूपीए की सरकार अंबानी ही चला रहे हैं। क्या यह सच है?

इससे पहले केजरीवाल अपनी हरियाणा रैली में मुकेश अंबानी पर तीख प्रहार कर चुके हैं। उन्होंने मुकेश अंबानी का बैंक अकाउंट नंबर भी सार्वजिक किया था, जिससे कांग्रेस और भाजपा को फायदा पहुंचाया जाता है।

विज्ञापन

चौथा सवाल शरद पवार को क्यों दिया टिकट

Kejriwal writes a letter to Rahul, asking 4 questions

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी को लिखे पत्र में एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार को टिकट देने पर सवाल कर डाला।

बता दें कि मराठा छत्रप शरद पवार को टिकट देने की हां-ना पर राहुल गांधी का कोई जोर नहीं है। पवार की अपनी पार्टी है, जो महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार चला रही है और केंद्र की यूपीए सरकार की अहम साझीदार भी है।

दरअसल, पत्र के आखिर में केजरीवाल ने राहुल गांधी से सीधे सपाट चार सवाल किए हैं। आखिरी सवाल में उन्होंने कांग्रेस के कुछ मंत्रियों को लोक सभा चुनाव में टिकट देने के बारे में राहुल से जवाब मांगा है। इस लिस्ट में शरद पवार का नाम भी शामिल है।

राहुल ने चिट्टी सार्वजनिक की, मांगा जनता से जवाब

Kejriwal writes a letter to Rahul, asking 4 questions

पत्र को सार्वजनिक करते हुए उन्होंने राहुल गांधी से आम लोगों से जुड़े इन मुद्दों पर जवाब देने की मांग की।

राहुल गांधी ने कहा कि इन सवालों के जवाब उनसे बेहतर जनता दे पाएगी। राहुल का मनना है कि केजरीवाल हमेशा जनता की दुहाई देते हैं, इसलिए इन चारों सवालों का जवाब जनता ही देगी।

केजरीवाल के राहुल से इन चार सवाल मुकेश अंबानी के साथ आपका और आपकी पार्टी का क्या संबंध है? आपके चुनाव प्रचार पर कितना पैसा खर्च हो रहा है और वह कहां से आ रहा है? क्या आप मुकेश अंबानी को आठ डॉलर/ यूनिट गैस के दाम देने का समर्थन करते हैं? यदि नहीं, क्या आप अपनी सरकार से कहकर इस आदेश को रद्द करवाएंगे? को राहुल ने सार्वजनिक किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed