फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal will not contest in up election, said Punjab is very hopeful

UP चुनाव नहीं लड़ेंगे केजरीवाल, पंजाब को है उम्मीदें

Fri, 12 Feb 2016 12:26 PM IST
Updated Fri, 12 Feb 2016 12:26 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal will not contest in up election, said Punjab is very hopeful

दिल्ली के बाद पंजाब। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि वहां की जनता को पार्टी से बहुत उम्मीद है।

विज्ञापन


केजरीवाल मानते हैं कि पंजाब में आप का मुकाबला कांग्रेस से होगा। उनका कहना है कि शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के सत्तारूढ़ गठबंधन से लोगों में निराशा है।
विज्ञापन


सिर्फ पंजाब क्यों? उत्तर प्रदेश में भी अगले साल विधानसभा चुनाव हैं आप उसमें क्यों नहीं उतर रहे है? केजरीवाल कहते हैं, हमारी इतनी बैंडविड्थ नहीं है, यानी अभी इतनी तैयारी नहीं है कि यूपी में चुनाव लड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़ाई लड़नी है तो वो जीतने के लिए होनी चाहिए

Kejriwal will not contest in up election, said Punjab is very hopeful

लड़ाई लड़नी है तो वो जीतने के लिए होनी चाहिए। सिर्फ पांच दस विधायक बन जाएं उससे फायदा नहीं है। पार्टी ने पंजाब में काफी पहले से तैयारी कर ली थी।


बूथ लेवल तक कार्यकर्ता तैयार हैं। अब घर-घर संपर्क का काम चल रहा है। जब तक बड़ी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारी तेज करेंगी आप काफी आगे निकल चुकी होगी।

अभी तक कांग्रेस सत्ता में है तो लोग भाजपा को वोट देते थे। अगर भाजपा ज्यादा टाइम रही तो कांग्रेस को जिता देते थे। लेकिन परेशान दोनों से ही थे।

पंजाब चुनाव में पार्टी नीतीश कुमार का सहयोग लेगी

Kejriwal will not contest in up election, said Punjab is very hopeful

आप ने लोगों को एक भरोसेमंद विकल्प दिया है। पार्टी ने प्रत्याशियों का चयन सोच समझ कर किया है। क्या पंजाब चुनाव में पार्टी नीतीश कुमार का सहयोग लेगी। इस पर केजरीवाल ने कहा कि अभी तो ऐसा कोई इरादा नहीं है। पार्टी अपनी तैयारियों से संतुष्ट है।

केजरीवाल का कहना है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को अपने प्रत्याशी नहीं उतारने चाहिए थे। पार्टी के पास न तो तैयारी थी न ही अच्छे कैंडीडेट थे।

क्या 2019 में पार्टी चुनाव लड़ेगी? इस पर केजरीवाल ने कहा कि अभी हमारी तैयारी नहीं है। शायद अगला लोकसभा चुनाव पार्टी नहीं लड़े। अगर तैयारी ठीक रही तो देखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed