फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal will hosting flag in chatrasaal stadium

केजरीवाल छत्रसाल स्टेडियम में करेंगे ध्वजारोहण, एलजी ने बधाई के साथ दिया संदेश

Mon, 15 Aug 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 15 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal will hosting flag in chatrasaal stadium
केजरीवाल और नजीब जंग - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली सरकार का स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम सोमवार को छत्रसाल स्टेडियम में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविंद केजरीवाल ध्वजारोहण करेंगे। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस, दिल्ली अग्निशमन सेवा के जवान, एनसीसी और स्कूल के छात्रों से सलामी लेंगे। कार्यक्रम में केजरीवाल नागरिकों को संबोधित भी करेंगे। इस दौरान वे केंद्र पर हमले कर सकते हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले उपराज्यपाल नजीब जंग ने स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली वासियों को बधाई दी है। जनता से आग्रह किया है कि जाति-धर्म, लिंग, वर्ग से हटकर आदर और सम्मान का व्यवहार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'देश के संविधान के आदर्शों का पालन करना चाहिए'

Kejriwal will hosting flag in chatrasaal stadium
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

सभी वर्गों में सौहार्द, सहिष्णुता और आपसी सम्मान को बढ़ावा दें। उपराज्यपाल ने कहा है कि हमें अपने देश के संविधान के आदर्शों का पालन करना चाहिए।

वहीं स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लोधी गार्डन में देश भक्ति से सराबोर संगीत संध्या इंडिया माई सोल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें गायिका रिनी मुखर्जी ने वंदेमातरम, ए मेरे वतन के लोगों समेत अनेक गीतों से आजादी की दीवानों का याद किया गया। 

वहीं, बांसुरी एवं शहनाई वादक पंडित राजेंद्र प्रसन्ना व भरतनाट्यम गुरु पद्मभूषण डा. सरोजा वैद्यनाथन की मंडली ने भी हुनर दिखाया। ली रिदम संस्था का ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिल्लीवासी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed