{"_id":"2b7d864e7b69b5cbf30c4ead60958dd1","slug":"kejriwal-will-be-president-of-ndmc","type":"story","status":"publish","title_hn":"NDMC की कमान अब केजरीवाल के हाथ!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NDMC की कमान अब केजरीवाल के हाथ!
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 16 Jan 2014 02:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनडीएमसी में दिल्ली सरकार का भले ही कोई दखल न हो, लेकिन जल्द ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हाथों में एनडीएमसी की भी कमान आने वाली है। वह जल्दी ही एनएमसीडी के सदस्य बन जाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री होने के नाते उन्हें एनडीएमसी की बैठकों की अध्यक्षता करने का अधिकार मिल जाएगा।
सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को नई दिल्ली इलाके के विधायक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली छावनी इलाके के विधायक सुरेंद्र सिंह को एनडीएमसी का सदस्य बनाने की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
अधिसूचना की प्रति पहुंचते ही एनडीएमसी ने दोनों विधायकों को शपथ दिलाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। दोनों विधायकों को शपथ दिलाने के लिए शुक्रवार को एनडीएमसी की बैठक बुलाई जा रही है।
विज्ञापन
एनडीएमसी एक्ट के अनुसार एनडीएमसी के सदस्य वे ही विधायक बनते हैं जिनके इलाके में उसके मतदाता होते हैं। एनडीएमसी के इलाके में नई दिल्ली और दिल्ली छावनी इलाके के मतदाता शामिल हैं।
एक्ट में यह भी प्रावधान है कि विधायक सदस्य अगर मुख्यमंत्री के पद पर है तो उसे एनडीएमसी की बैठकों की अध्यक्षता करने का भी अधिकार होगा। इस प्रावधान के चलते अब दिल्ली सरकार के साथ ही एनडीएमसी की भी कमान केजरीवाल के हाथों में आ जाएगी।