फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal uploaded video on twitter appealed to doctors to volunteer launched telemedicine helpline number

केजरीवाल ने डॉक्टरों से की मदद की अपील, लॉन्च किया हेल्पलाइन नंबर

Sat, 13 Jun 2020 09:59 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 13 Jun 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal uploaded video on twitter appealed to doctors to volunteer launched telemedicine helpline number
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ट्विटर पर वीडियो जारी कर डॉक्टरों से दिल्ली सरकार के लिए वालंटियर सुविधाएं देने की अपील की है। इसके लिए उन्होंने एक नंबर भी जारी किया है। इस पर मिस्ड कॉल कर के डॉक्टर खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। कोरोना संकट के समय लोगों की मदद के लिए केजरीवाल ने यह मुहिम शुरू की है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा कि मैं सभी डॉक्टरों से दिल्ली सरकार की कोरोना टेलीमेडिसीन हेल्पलाइन के लिए आगे आकदर मदद करने की अपील करता हूं। रजिस्टर करने के लिए 08047192219 पर मिस्ड कॉल करें। दिल्ली के लोगों को इस मुश्किल घड़ी में आपके समर्थन की जरूरत हैं। 


दिल्ली में कोरोना की स्थिति को लेकर गृह मंत्री के साथ बैठक 
दिल्ली की स्थिति को देखते हुए रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक करेंगे।

अमित शाह के कार्यालय की तरफ से ट्वीट किया गया, 'गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के संदर्भ में स्थिति की समीक्षा के लिये दिल्ली के उप-राज्यपाल, मुख्यमंत्री और एसडीएमए के सदस्यों के साथ कल, 14 जून को बैठक करेंगे। एम्स के निदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।

दिल्ली में संक्रमण के 36 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं जबकि अब तक इस महामारी से राजधानी में 1200 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed