मिशन अध्यादेश: विपक्ष को एकजुट कर रहे केजरीवाल, 23 मई को ममता 24-25 मई को ठाकरे और पवार से करेंगे मुलाकात
अरविंद केजरीवाल बुधवार 24 मई को मुंबई में उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे और गुरुवार 25 मई को मुंबई में ही शरद पवार से मिलेंगे। इससे पहले 23 मई को कोलकाता जाकर ममता बनर्जी से भी मिलेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 24 मई को महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे और एनसीपी सुप्रीपो शरद पवार से मिलने महाराष्ट्र जाएंगे। इन मुलाकातों के दौरान अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के खिलाफ इन पार्टियों से समर्थन मांगेंगे।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली में केंद्र सरकार की तानाशाही समेत कई राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होगी। विपक्ष को एकजुट होकर हमें केंद्र की भाजपा सरकार के इस तानाशाही अध्यादेश को संसद में हराना होगा। अगर राज्यसभा में यह बिल हार गया तो वो 2024 का सेमीफाइनल होगा और पूरे देश में संदेश जाएगा कि 2024 में भाजपा की सरकार जा रही है।
बता दें कि अरविंद केजरीवाल बुधवार 24 मई को मुंबई में उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे और गुरुवार 25 मई को मुंबई में ही शरद पवार से मिलेंगे। इससे पहले 23 मई को कोलकाता जाकर ममता बनर्जी से भी मिलेंगे।