फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal U-turn in Poster War, deviates PM targeted ads.

पोस्टर वार में केजरी का U-टर्न, हटे विवादित ऐड

Wed, 29 Jul 2015 10:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Jul 2015 10:46 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal U-turn in Poster War, deviates PM targeted ads.

दिल्ली में छिड़े पोस्टर-होर्डिंग वार थामने की कोशिश अरविंद केजरीवाल ने ही शुरू कर दी है। मंगलवार को सरकार ने ‘वो परेशान करते रहे, हम काम करते रहे और प्रधानमंत्री से काम करने देने की अपील’ जैसे विज्ञापन हटाने के निर्देश संबंधित एजेंसियों को दे दिए हैं।

विज्ञापन


इसे भाजपा के पलटवार से बचाव के रूप में भी देखा जा रहा है। भाजपा विधायक ओपी शर्मा, नेता आरपी सिंह समेत कुछ संगठनों ने भी अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसोदिया पर सीधे हमले वाले होर्डिंग लगाने शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन


यह अलग बात है कि सरकार की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन की दुखद घड़ी में उनके आत्म सम्मान में क्रिएटिव आउटडोर विज्ञापन हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी बता रहे हैं कि देश में राष्ट्रीय शोक चल रहा है, ऐसे समय में इस तरह के विज्ञापन सड़क पर न हों, इसलिए हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों ने उठाए थे सवाल

Kejriwal U-turn in Poster War, deviates PM targeted ads.

हालांकि इसकी गारंटी नहीं है कि विज्ञापन हटाए जाने के बाद दूसरे इसी श्रेणी के विज्ञापन नहीं लगेंगे।

सूत्रों के अनुसार राजधानी में 1200 साइट्स पर केजरीवाल ने रचा इतिहास और अपरोक्ष रूप से केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर हमले वाले होर्डिंग लगाए गए हैं। इसमें 550 साइट्स बस स्टैंड और शौचालयों के बाहरी डिस्प्ले में लगे हैं।

इनका किराया एक-डेढ़ लाख रुपये है। बताते हैं कि एक बार विज्ञापन लगने के बाद राशि का भुगतान करना होता है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार के 526 करोड़ रुपये के विज्ञापन बजट से कांग्रेस व भाजपा हमला कर रही है।

इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने कोर्ट में केस भी दाखिल किया है। बताते हैं कि कोर्ट ने केंद्र सरकार से मामले में रिपोर्ट मांगी है। ऐसे में हो सकता है कि विज्ञापन मामलों पर बनी कमेटी ने रिपोर्ट तलब की हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed