केजरीवाल ने बिहार में मतदान से ठीक पहले ट्वीट कर की अपील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में पांच चरणों में चुनाव हो रहे हैं और इसी कड़ी में कल यानी 28 अक्टूबर को तीसरे चरण का मतदान होना है। मतदान से ठीक एक दिन पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर एक बार फिर बिहार के मतदाताओं से नीतीश कुमार को वोट देने की अपील की है।
केजरीवाल ने अपील की है कि वो वोट देकर नीतीश जी को एक बार फिर बिहार का मुख्यमंत्री बनाएं। बता दें कि दो दिन पहले ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी बिहार की जनता से नीतीश कुमार को दोबारा सीएम बनाने की अपील की थी।
ऐसी ही एक अपील केजरीवाल ने बिहार चुनाव शुरू होने से ठीक पहले 16 अक्टूबर को भी की थी। उन्होंने ट्वीट कर जैसे भविष्यवाणी कर दी थी कि मोदी जी बुरी तरह हार रहे हैं और नीतीश चुनाव जीत रहे हैं।
आशुतोष ने भी लिखा बिहार चुनाव पर ब्लॉग
गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दोस्ती अब काफी पुरानी और गहरी हो चुकी है। केजरीवाल लगातार नीतीश कुमार के पक्ष में ट्वीट कर रहे हैं या फिर आप का कोई अन्य नेता उनके पक्ष में ब्लॉग लिख रहा है।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही आप नेता आशुतोष ने भी बिहार चुनाव पर ब्लॉग लिखते हुए कहा था कि बिहार चुनाव भी दिल्ली की तरह हो चला है जहां भाजपा के सभी दिग्गज नेता रैलियां कर वोट मांग रहे हैं, वहीं नीतीश कुमार जमीनी स्तर पर लोगों के बीच जाकर जनता का दिल जीत रहे हैं। जीत नीतीश जी की होगी।
हालांकि चुनाव से कुछ दिन पहले ही उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा था कि वो किसी के लिए बिहार में प्रचार नहीं करेंगे। उसके बाद अपनी बात से पलटते हुए उन्होंने बिहार की जनता से नीतीश को चुनाव में विजयी बनाने के लिए अपील की थी।
वहीं ममता दीदी ने ट्वीट करके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दोबारा CM बनाने की अपील की। उन्होंने बिहार की जनता से कहा, मैं बिहार में अपने समकक्ष नीतीश कुमार का समर्थन करती हूं और बिहार की जनता से उनको वोट देकर दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की अपील करती हूं।