'केजरीवाल ने की पंजाब की छवि धूमिल, खुद दिल्ली में करते हैं फ्री नाइट की बात'
उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने ड्रग प्रदेश कहकर पंजाब की छवि को धूमिल की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को राय दी कि वह पंजाब की बजाए दिल्ली की ओर ध्यान दें, क्योंकि दिल्ली में गैर कानूनी ड्रग व्यापार, हुक्का बार और शराब की दुकानों की संख्या चरम पर हैं।
उपाध्याय ने कहा कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया एक्साइज विभाग भी देख रहे हैं, लेकिन गैर कानूनी रेव पार्टियों और शराब की दुकानों पर नियंत्रण करने में वे पूरी तरह असफल रहे हैं।
'मॉलों और दुकानों में हुक्का संस्कृति को दिया रहा बढ़ावा'
यही नहीं पंजाब जाकर केजरीवाल और उनके सहयोगी दावा करते है कि सत्ता में आने पर वे पंजाब में ड्रग के खतरे पर काबू पा लेंगे। जबकि आप सरकार के संस्कृति मंत्री दिल्ली के युवाओं के लिए फ्री नाइट लाइफ देने की बात करते हैं।
उन्होंने कहा कि डिफेंस कॉलोनी, ग्रेटर कैलाश, अमर कॉलोनी, वसंत विहार, राजौरी गार्डन आदि स्थानों पर बने अनेक मॉलों और कुछ दुकानों में हुक्का संस्कृति को बढ़ावा दिया रहा है, जो ड्रग का एक मुख्य जरिया भी है।
दिल्ली में रेव कल्चर के भी बढ़ने की सूचनाएं मिल रही हैं। इसके अलावा निजी होटल विशेष रूप से पूर्वी दिल्ली में गैर कानूनी रूप से शराब की दुकानों को बढ़ावा दे रहे हैं। आप सरकार इसे रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।