{"_id":"9eadf57cd07df46ac52fa45bd6da60cd","slug":"kejriwal-tells-on-women-security-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की सुरक्षा पर केजरीवाल ने रखी दिल की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं की सुरक्षा पर केजरीवाल ने रखी दिल की बात
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 07 Mar 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नमस्कार मैं अरविंद केजरीवाल बोल रहा हूं। आज मैं जो कुछ भी हूं, उसमें दो महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। इस तरह का पैगाम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिला दिवस पर पुरुषों के लिए जारी किया है। केजरीवाल ने अपनी सफलता के लिए पत्नी और मां को श्रेय दिया है। संदेश में उन्होंने उन पुरुषों पर भी निशाना साधा है जो महिलाओं के पहनावे पर टिप्पणी करते हैं और उन्हें छेड़ते हैं।
विज्ञापन
अपने ऑडियो संदेश में केजरीवाल ने कहा है कि जो बाहर महिलाओं की इज्जत नहीं करते हैं, वो घर की महिलाओं की भी इज्जत नहीं करते हैं। बता दें कि केजरीवाल अभी बंगलूरू में प्राकृतिक चिकित्सा करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब वह पागलों की तरह भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ लड़ रहे थे, तब उनकी पत्नी, घर चलाती थी और मां ने उनका साथ दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मेरा पैगाम दिल्ली के सारे पुरुषों के नाम है। महिलाएं सारे रिश्ते कितनी आसानी से पूरी ईमानदारी से निभा लेती हैं और उफ्फ तक नहीं करती हैं। मां, बीवी, बहन बेटी, बहु सारे रिश्ते। वो नौकरी भी करती हैं, घर भी संभालती हैं। उनकी चट्टान सी सहनशीलता को मेरा सलाम। आदमियों को बहुत कुछ सीखना है उनसे, लेकिन मैंने देखा है कि कुछ आदमी महिलाओं के पहनावे पर टिप्पणी करते हैं। उन्होंने महिला दिवस पर शुभकामना देते हुए कहा ‘मैं चाहता हूं कि दिल्ली को महिलाओं के लिए ऐसा शहर बनाएं जहां पर हर महिला आजादी महसूस कर सके। खुशी से रह सके।
विज्ञापन