फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal suggests AAP workers to act beyond politics will get heaven after death

केजरीवाल की कार्यकर्ताओं को नसीहत, राजनीति से ऊपर उठेंगे तो मरने के बाद मिलेगा स्वर्ग

Mon, 12 Jun 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Jun 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
kejriwal suggests AAP workers to act beyond politics will get heaven after death
सीएम केजरीवाल - फोटो : सोशल मीड‌िया

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मानना है कि निरक्षरों का साक्षर बनाने और मरीजों की मदद करने वालों को स्वर्ग मिलेगा। इसे पुण्य का काम बताते हुये उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं से अपील की कि इस तरह के कामों में राजनीति से ऊपर उठकर सोचना चाहिये।     

विज्ञापन

  
अरविंद केजरीवाल रविवार शाम गूगल हैंगआउट पर दिल्ली के सभी कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने दिल्ली सरकार की मदद से चलने वाले कॉलेज में 80-85 फीसदी सीटें दिल्ली के बच्चों के लिये आरक्षित करने समेत 100 फीसदी साक्षर दिल्ली का लक्ष्य भी रखा। वहीं, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता फैलाने की भी बात उन्होंने की। 
विज्ञापन

     
पार्टी के प्रदेश संयोजक गोपाल राय के साथ कार्यकर्ताओं से अपने पहले संवाद में केजरीवाल ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों के रिजल्ट पर सरकार की पीठ थपथपाई। वहीं, छात्रों से वायदा किया कि 12वीं तक की शिक्षा नि:शुल्क करने के साथ आगे की पढ़ाई के लिये 10 लाख रुपये तक के शिक्षा लोन पर गारंटी भी सरकार देने जा रही है। इसके अलावा केजरीवाल ने माना कि दिल्ली के कॉलेज में स्थानीय छात्रों का रिजर्वेशन होना चाहिये। शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया से केजरीवाल ने गुजारिश की कि 80-85 फीसदी रिजर्वेशन की संभावना पर काम करें। गेस्ट टीचर्स की भर्ती  में भी यह पैमाना आजमाया जाये।  
विज्ञापन
विज्ञापन

    
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं की जानकारी अस्पताल के चिकित्सकों तक को नहीं है। इसके लिये जागरूकता अभियान चलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वह आम लोगों को इसके बारे में बतायें। बकौल केजरीवाल, किसी का इलाज या किसी को पढ़ा दिया, तो यह पुण्य का काम है। राजनीति से ऊपर उठकर कर 

जाओ। मरने के बाद सारे स्वर्ग मिलेगा।  

किसानों को मिले मुआवजा, स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश लागू हो      
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पूरे देश का किसान दुखी है। किसानों को लागत का 50 प्रतिशत मुनाफा मिलना चाहिए। किसान भीख नहीं मांग रहा। फसलों के पूरे दाम मिलने चाहिए। लोन को माफ कर दो। केंद्र सरकार कर सकती है। केंद्र के पास बहुत पैसा है। अमीर आदमी का 35 हजार करोड़ का लोन माफ कर दिया। सभी सरकारों से निवेदन है कि उनकी मांगों पर गौर करें।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed