फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal speech after victory

केजरीवाल बोले, इतनी बड़ी जीत से डर लगता है

Tue, 10 Feb 2015 07:04 PM IST
Updated Tue, 10 Feb 2015 07:04 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal speech after victory

दिल्ली में शानदार जीत दर्ज करने के बाद अरविंद केजरीवाल जब जनता के सामने आए तो उन्होंने बेहद सधे हुए अंदाज में अपने समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने सचमुच कमाल कर दिया। ये सच्चाई की जीत है। आज के परिणाम वाकई अद्भुत हैं। मैं दिल्ली जनता को सलाम करता हूं।

विज्ञापन


बधाई के बाद केजरीवाल ने जीत के उत्साह को नियंत्रित करने की भी कोशिश की। उन्होंने अपने समर्थको को हिदायत दी कि इस जीत के बाद उनमें घमंड नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन


हालांकि इस मौके पर अप्रत्यक्ष ही सही लेकिन बीजेपी और कांग्रेस पार्टी को भी साधने से वह चूके नहीं। उन्होंने कहा कि अहंकार ने ही कांग्रेस का ऐसा हाल किया और यह अहंकार ही है जिसने भारतीय जनता पार्टी को यहां पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि अगर हमने भी ऐसा किया, तो जनता पांच साल बाद हमें भी ऐसा ही सबक सिखाएगी। जीत से उत्साहित अरविंद केजरीवाल ने इस मौके पर जतना से अपना डर भी साझा किया। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा बहुमत दिल्ली ने हमें दिया है। लेकिन अंदर एक डर भी लग रहा है।

पहली बार पिता को भी ले आए सामने

Kejriwal speech after victory

पिछले साल लोकसभा चुनाव में जीत के बाद मोदी सबसे पहले अपनी मां का आशीर्वाद लेने अहमदाबाद गए थे जबकि, अप्रत्याशित सफलता के बाद पहली बार केजरीवाल अपनी पत्नी के साथ सार्वजनिक मंच पर दिखाई दिए। इसी के साथ पहली बार केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से अपने पिता को भी रूबरू करवाया।

उन्होंने कहा कि ये मेरी पत्नी हैं, ये कभी सामने नहीं आतीं, क्योंकि ये सरकारी दफ्तर में काम करती हैं। डर लगा रहता है कि सामने आने पर सरकार कोई एक्‍शन न ले ले।

उन्होंने कहा कि आज मैं इन्हें खींच के ले आया मैंने कहा चलो सरकार कुछ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अगर उनकी पत्नी न होती तो इतना बड़ा आंदोलन संभव नहीं हो पाता। साथ ही उन्होंने अपने पिता को भी इंट्रोड्यूज किया और उनके आशीर्वाद को अपनी प्रेरणा बताया।

दिल्ली में शानदार जीत दर्ज करने के बाद अरविंद केजरीवाल एक अन्य बात कर चौंका दिया है। उन्होंने कहा कि अब वह 15 फरवरी के बजाय 14 फरवरी को ही शपथ लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed