फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal seeks police officer's removal from security; court orders to preserve CCTV camera footage

Delhi: जिस पुलिस अधिकारी पर लगा था सिसोदिया की गर्दन पकड़ने का आरोप, अब केजरीवाल ने कहा उसने किया दुर्व्यवहार

Sat, 23 Mar 2024 02:36 PM IST
विजय पुंडीर पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 23 Mar 2024 02:36 PM IST
सार

केजरीवाल की ओर से आवेदन दायर किया गया है, जिसमें कहा गया है कि उन्हें अदालत लाने के लिए जिम्मेदार सुरक्षा प्रभारी एसीपी (सहायक पुलिस आयुक्त) ए.के. सिंह का व्यवहार अनावश्यक रूप से कठोर है और वह अदालत कक्ष के आसपास लोगों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं।

विज्ञापन
Kejriwal seeks police officer's removal from security; court orders to preserve CCTV camera footage
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की एक स्थानीय अदालत ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को संरक्षित करने का निर्देश दिया है, जिसमें कथित दुर्व्यवहार के लिए अदालत में सुरक्षा के लिए तैनात दिल्ली पुलिस अधिकारी को हटाने का अनुरोध किया गया है।.
विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने कहा, 'आरोपी (केजरीवाल) की ओर से आवेदन दायर किया गया है, जिसमें कहा गया है कि उन्हें अदालत लाने के लिए जिम्मेदार सुरक्षा प्रभारी एसीपी (सहायक पुलिस आयुक्त) ए.के. सिंह का व्यवहार अनावश्यक रूप से कठोर है और वह अदालत कक्ष के आसपास लोगों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं।'
विज्ञापन


केजरीवाल ने अपनी हिरासत के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका का विरोध करते हुए अपनी दलीलों के साथ शुक्रवार को आवेदन दायर किया था। हालांकि, अदालत ने कथित दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटाले में उन्हें 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब घोटाला मामले में आरोपी मनीष सिसोदिया को पेश करते समय पुलिस अधिकारी एके सिंह पर बदसलूकी का आरोप लगा था। उनपर आरोप लगा कि वे सिसोदिया की गर्दन पकड़ी थी। उनके खिलाफ एक लिखित शिकायत दर्ज की गई थी। मामला पिछले साल का है, जिसका एक वीडियो वायरल हुआ था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed