फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal says when country become strong than booth strong

केजरीवाल बोले, देश मजबूत होगा, तभी बूथ मजबूत होगा

Fri, 01 Mar 2019 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 01 Mar 2019 05:59 AM IST
विज्ञापन
kejriwal says when country become strong than booth strong
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विधानसभा में बजट पर चर्चा में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरा देश यह सोच रहा है कि पाकिस्तान की गिरफ्त में आए भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन को कैसे रिहा कराया जाए, लेकिन प्रधानमंत्री भाजपा के ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में अपने कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे हैं। 
विज्ञापन


केजरीवाल ने सवाल किया कि बेहद नाजुक वक्त में क्या प्रधानमंत्री को चुनाव प्रचार की तैयारी करनी चाहिए। इस दौरान विपक्ष ने मुख्यमंत्री की बातों पर आपत्ति जाहिर की। इससे पैदा हुए हंगामे से नाराज विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा के दो विधायकों को मार्शल से बाहर निकलवा दिया। जबकि नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता विधायक जगदीश प्रधान के साथ सदन का वॉक आउट कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बेहद दुख की बात है कि प्रधानमंत्री को देश की चिंता नहीं, वह बूथ करने में लगे हैं। केजरीवाल ने कहा कि अगर देश मजबूत होगा, तभी बूथ मजबूत होगा। अगर जवान मजबूत होगा, तभी बूथ मजबूत होगा। अगर देश नहीं बचेगा तो बूथ क्या बचेगा। क्या आज प्रधानमंत्री का चुनाव की तैयारी करनी चाहिए?

केजरीवाल ने  कहा कि भाजपा नेता येदुरप्पा का कहना है कि इससे उनकी 20 सीटें बढ़ गई हैं। केजरीवाल ने सवाल किया कि 300 सीटें पाने के लिए भाजपा के कितने जवानों की जान चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि आज पूरा देश, सभी पार्टियां सरकार के साथ खड़ी हैं। आज जब देश पर आपत्ति आई है तो हमारे प्रधानमंत्री अपना बूथ मजबूत कर रहे हैं। 

केजरीवाल ने सवाल किया कि क्या इसीलिए सीमा पर विवाद करवाया गया है।  भाजपा पर हमला बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि आज दो तरह की राजनीति देश में हो रही है। केंद्र में बैठी सरकार देश को जाति, धर्म, अमीर-गरीब के नाम पर बांट रही है। जो काम बीते 70 साल में पाकिस्तान नहीं कर पाया, बीते पांच साल में भाजपा ने इसे कर दिखाया। जबकि दूसरी तरह की राजनीति दिल्ली सरकार की है। यह राष्ट्र निर्माण का काम कर रही है।


सीमा पर सैनिक जान लगा रहे हैं तो दिल्ली सरकार दिन-रात मेहनत करके उन्हें आश्वस्त कर रही है कि एक सरकार है, जो उनके सपनों को पूरा कर रही है। दिल्ली में अच्छे स्कूल, सड़क और अस्पताल देने की राजनीति हो रही  है। आखिर में उन्होंने दिल्ली का बजट तैयार करने के लिए सिसोदिया को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed