{"_id":"5f0ea76a79f5914ce361089e","slug":"kejriwal-says-after-united-efforts-of-everyone-delhi-has-half-of-covid-case-predicted-for-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबके प्रयासों से आज हम ढाई लाख के बजाय सवा लाख केस पर हैंः केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबके प्रयासों से आज हम ढाई लाख के बजाय सवा लाख केस पर हैंः केजरीवाल
Wed, 15 Jul 2020 12:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal, Delhi Chief Minister
- फोटो : ANI
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कोरोना को लेकर एक बार फिर डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि दिल्ली में आज अनुमान से आधे केस हैं क्योंकि सबने मिलकर प्रयास किया है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने आगे कहा कि अगर दिल्ली सरकार कोरोना की ये लड़ाई अकेले लड़ने का फैसला करती तो हम हार जाते। इसलिए केंद्र के साथ ही हम सबके पास गए जिसमें एनजीओ और धार्मिक संस्थाएं भी हैं। मैं भाजपा और कांग्रेस समेत सभी पार्टियों का शुक्रिया अदा करता हूं।
विज्ञापन
केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोना मरीजों के लिए उपलब्ध बेड का हाल बताते हुए कहा कि, दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित 18,600 लोगों का उपचार चल रहा है, केवल 4,000 बिस्तरों पर ही मरीज हैं। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन हमें आत्मसंतुष्ट नहीं होना है। हम तैयारियां जारी रखेंगे।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि जून के मुकाबले आज हम बेहतर स्थिति में हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि जंग जीत ली गई है। अभी रास्ता बहुत लंबा बाकी है कभी भी कोरोना फिर से बढ़ सकता है।
हमें बिल्कुल भी हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठना।
इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि, हमेशा मास्क पहनकर घूमना है, सामाजिक दूरी बनाए रखनी है और हाथ धोते रहना है, अपनी सुरक्षा अपने हाथ में हैं।
If the Delhi Government had decided to battle #COVID19 alone, we would have failed. That is why we went to everyone including central government, NGOs & religious organisations. I thank all parties including BJP and Congress: Arvind Kejriwal Delhi CM https://t.co/gCslxxgUac pic.twitter.com/81Je6HZQvG
— ANI (@ANI) July 15, 2020