{"_id":"57f228894f1c1b1b3e26f71f","slug":"kejriwal-salutes-pm-modi-for-surgical-strike-on-pok","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल बोले- सर्जिकल स्ट्राइक के लिए पीएम मोदी को सैल्यूट करता हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल बोले- सर्जिकल स्ट्राइक के लिए पीएम मोदी को सैल्यूट करता हूं
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 03 Oct 2016 03:39 PM IST
विज्ञापन
kejriwal salutes modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हमेशा 36 का आंकड़ा रखने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल हमले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए उन्हें सलाम किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री से 100 मुद्दों पर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन पीएम ने जो इच्छाशक्ति दिखाई इसके लिए मैं उनको सैल्यूट करता हूं।
सीएम केजरीवाल ने ये बातें एक वीडियो संदेश जारी कर कहीं। उन्होंने कहा कि इस हमले से पाकिस्तान बौखला गया है और अब वह अंतरराष्ट्रीय मीडिया में झूठ फैला रहा है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के झूठे प्रोपोगैंडा को बेनकाब करें
अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने अपने इस वीडियो संदेश में ये भी कहा कि पाकिस्तान पत्रकारों को बॉर्डर पर ले जाकर गुमराह कर रहा है और यह दिखाने की कोशिश कर रहा कि कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई।
केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से अपील करके कहा है कि पाकिस्तान के झूठे प्रोपोगैंडा जवाब दें। केजरीवाल ने कहा कि 'मेरी प्रधानमंत्री से अपील है जैसे ज़मीन के ऊपर पाकिस्तान को जवाब दिया ऐसे ही पाकिस्तान के झूठे प्रोपोगैंडा को बेनकाब करें हम सब आपके साथ हैं।
केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से अपील करके कहा है कि पाकिस्तान के झूठे प्रोपोगैंडा जवाब दें। केजरीवाल ने कहा कि 'मेरी प्रधानमंत्री से अपील है जैसे ज़मीन के ऊपर पाकिस्तान को जवाब दिया ऐसे ही पाकिस्तान के झूठे प्रोपोगैंडा को बेनकाब करें हम सब आपके साथ हैं।