{"_id":"57c1bd264f1c1ba435d4f44f","slug":"kejriwal-said-there-is-possibility-to-arrest-swati-maliwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल ने ट्वीट कर डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष की गिरफ्तारी की आशंका जताई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल ने ट्वीट कर डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष की गिरफ्तारी की आशंका जताई
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 28 Aug 2016 06:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर हमला बोला है। शनिवार को ट्वीट कर उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराज्यपाल नजीब जंग दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को गिरफ्तार कर उन्हें पद से हटाना चाहते हैं।
विज्ञापन
वहीं, एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल उस टीम को भी हटाने पर पर अड़े हैं, जिन्होंने मोहल्ला क्लीनिक बनाया और फ्लाईओवरों का काम पूरा कर धन बचाया।
विज्ञापन
कुछ दिनों के मौन के बाद शनिवार को पहले ट्वीट में केजरीवाल ने कहा कि सूत्रों के अनुसार, एलजी और पीएमओ स्वाति मालीवाल को अच्छा काम करने की वजह से हटाने पर अड़े हैं। आगामी सप्ताह में उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और पद से हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने सवाल किया कि दिल्ली में 10 अस्पतालों के निर्माण के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण से जमीनों की मांग करना क्या गलत था, जिसे मोदी और एलजी ने खारिज कर दिया।
जनहित से संबंधित आप सरकार के कई फैसलों को मोदीजी उपराज्यपाल जंग के जरिये बदल देना चाहते हैं। सरकार के कामकाज की कई अहम फाइलों पर उपराज्यपाल बैठे हुए हैं।
न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने के फैसले का विरोध किया जा रहा है। उन्होंने पूछा कि क्या हमारा काम असंवैधानिक है। आरोप का सिलसिला उनका यहीं नहीं थमा। केजरीवाल ने जनता से पूछा कि क्या वो कोई एक सकारात्मक काम ऐसा बता सकते हैं जो मोदीजी या उपराज्यपाल ने दिल्ली के लिए किया हो।