फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal said I am miserable, filthy shall be not involved in the fight

केजरीवाल बोले मैं दुखी हूं, इस गंदी लड़ाई में नहीं पड़ूंगा

Wed, 04 Mar 2015 12:15 AM IST
Updated Wed, 04 Mar 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal said I am miserable, filthy shall be not involved in the fight

आम आदमी पार्टी (आप) में छिड़े घमासान के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरवील ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। नेताओं के आपसी झगड़े को गंदी लड़ाई बताते हुए उन्होंने इस पर दुख जाहिर किया है। साथ दिल्ली के लिए काम करने की बात कही है।

विज्ञापन


वहीं, सूत्र बता रहे है कि बुधवार की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (एनई) की बैठक में केजरीवाल के शिरकत करने की उम्मीद नहीं है। खास बात यह कि आप ने एनई की बैठक में मीडिया की एंट्री प्रतिबंधित है। यहां तक कि बैठक की जगह बताने को भी पार्टी तैयार नहीं है।
विज्ञापन


उधर, सूत्र बता रहे हैं कि बुधवार की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल शामिल नहीं होंगे। इसकी बड़ी वजह उनकी खराब तबियत बताई जा रही है। लेकिन एनई की सबसे अहम बैठक में शामिल होने की केजरीवाल मंशा रणनीति तौर पर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं इस गंदी लड़ाई में नहीं पड़ूंगा

Kejriwal said I am miserable, filthy shall be not involved in the fight

सूत्रों की मानें तो केजरीवाल आम लोगों को यह संदेश देना चाहते हैं कि पार्टी के सबसे बड़े फैसले तक में उनका शामिल रहना मायने नहीं रखता। वहीं, नैतिक रूप से वह प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव के खिलाफ वोटिंग करना नहीं चाहते।


इससे फैसले का सारा जिम्मा राष्ट्रीय कार्यकारिणी पर होगा। केजरीवाल ने ट्वीट में लिखते हैं कि 'पार्टी में जो कुछ भी हो रहा है, मैं उससे बहुत दुखी व आहत हूं।

दिल्ली की जनता ने हममें जो भरोसा जताया है, यह उससे धोखा है। मैं इस गंदी लड़ाई में नहीं पडूंगा, बल्कि दिल्ली में सरकार चलाने पर ध्यान दूंगा। जनता के भरोसे को किसी भी हालत में नहीं टूटने दूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed