फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal said, get free water should not waste it

'पानी के लिए हरियाणा तक जाने को तैयार हैं हम'

Mon, 02 Mar 2015 09:33 AM IST
Updated Mon, 02 Mar 2015 09:33 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal said, get free water should not waste it

दिल्ली के द्वारका वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का आखिकर औपचारिक शुभारंभ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमत्री मनीष सिसोदिया ने सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा की मौजूदगी ने किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने फ्री पानी दिए जाने पर जनता से सहयोग भी मांगा। केजरीवाल ने कहा कि फ्री में पानी मिलेगा तो उसकी बर्बादी न करें। अगर 10 हजार लीटर पानी अभी खर्च करते हैं तो उसे 8 हजार करें। पानी कम है, उसी में पूरा करना है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जनता के बीच यह भी साफ किया कि जिस 50 एमजीडी क्षमता वाले प्लांट का शुभारंभ कर रहे हैं, उसके लिए जितना पानी चाहिए, अभी नहीं मिल रहा है। इस मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री को जो चिट्ठी लिखी थी उसका जवाब मिला है जिसमें पानी पूरा देने का वादा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के पानी के लिए हरियाणा जाने को तैयार हैं हम

Kejriwal said, get free water should not waste it

पानी के लिए हरियाणा तक जाने को तैयार हैं, अगर दिक्कत होगी तो भाजपा सांसद को साथ लेकर हरियाणा जाएंगे। इतना ही नहीं यह भी कहा कि पांच साल में सरकार हर घर तक पाइप से पीने का पानी पहुंचाएगी। पैसे की ज्यादा कमी नहीं होगी। अगर कमी आड़े आई तो क्षेत्रीय सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केपास जाएंगे।

मुख्य अतिथि सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने प्लांट बनवाने और शुभारंभ करने केलिए खूब मेहनत की है। नई सरकार के आने के बाद पानी मिलना शुरू हो गया है। कमी रहेगी तो साथ चलने को तैयार हैं। पानी फ्री देने आसान नहीं है क्योंकि घर में पानी की पाइप लाइन ही नहीं है। पहले पाइप लाइन पहुंचाने की जरूरत है।

क्या है वाटर ट्रीटमेंट प्लांन के फीचर्स

Kejriwal said, get free water should not waste it

.50 एमजीडी क्षमता वाला प्लांट 80.4 एकड़ में बना है।
.पानी की कमी के कारण अभी 10 एमजीडी होता है उत्पादन।
.प्लांट के निर्माण व पाइप लाइन बिछाने व स्टेशन बनाने में 745.5 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
.पूरी क्षमता के काम के लिए कच्चा पानी मिलने पर 13.4 लाख लोगों को इसका फायदा मिलेगा।
.उत्पादन पूरा होने पर द्वारका के अलावा डाबड़ी, सागरपुर की कालोनियां, जीवन पार्क, उत्तम नगर की कालोनियां, उजवा, दौलतपुर और नजफगढ़ के रिजरवॉयर को भी यहां से पानी मिलेगा।
.स्काडा बेस्ड प्लांट में पानी की गुणवत्ता की ऑटोमैटिंग जांच होगी।
.मानसून सीजन में गंदा पानी आने पर भी यह प्लांट साफ पानी उत्पादन में सक्षम है।
.जलबोर्ड ने पानी से संबंधित शिकायत केलिए चौबीस घंटे चलने वाला हेल्पलाइन नंबर 1916 की शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed