सीएजी रिपोर्ट आते ही सस्ती होगी बिजली: केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजधानी में बिजली के दाम कम होंगे। सरकार फिलहाल सीएजी की ऑडिट रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके बाद उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री एसोचैम के एक सम्मेलन में बोल रहे थे।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजधानी में रोजाना करीब 5000-6000 मेगावाट बिजली की जरूरत है। इसमें से आधा से ज्यादा बिजली 5.50 रुपये प्रति युनिट की दर से बाहर से खरीदी जाती है।
हमारी ऐसी कंपनियों से बात हुई है कि जो 2.50 रुपये प्रति युनिट बिजली देने पर राजी है। लेकिन पिछली सरकार ने महंगी बिजली खरीदने का तीस साल तक का समझौता कर रखा है। लिहाजा हमें महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है।
सरकार का शिक्षा और स्वास्थ्य पर खास जोर है
केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार का शिक्षा और स्वास्थ्य पर खास जोर है। वहीं, भ्रष्टाचार खत्म करने पर हमारी सरकार पूरा ध्यान दे रही है। पिछले छह महीनों में दिल्ली में भ्रष्टाचार में बड़े स्तर पर कमी आई है।
हमें खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए विश्वस्तरीय लाइब्रेरी की जरूरत है। ताकि कोई गड़बड़ी मिलती है तो उसे कड़ी सजा दी जा सके। इसका फायदा यह भी होगा कि बगैर लाइसेंस लिए ईमानदार लोग अपना काम कर सकेंगे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कारोबारियों को बैठक के लिए बुलाया। 21 सितंबर को एसोचैम के प्रतिनिधियों की मुख्यमंत्री से मुलाकात होगी।