फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal's minister scolded an IAS officer,Officer goes on leave

केजरीवाल के मंत्री की डांट से नाराज हुआ IAS अधिकारी, 15 दिन की छुट्टी पर गया

Wed, 27 Jul 2016 02:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 27 Jul 2016 02:00 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal's minister scolded an IAS officer,Officer goes on leave
सतेन्द्र जैन

लगातार अपने विधायकों की वजह से घिरी दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार एक नई मुसीबत में फंस गई है। इस बार सरकार और उनके काम में मदद देने वाले एक नौकरशाह के बीच ठन गई है। 

विज्ञापन


मामला इतना बढ़ गया कि नाराज नौकरशाह ने काम करने से मना कर दिया है और 15 दिन की छुट्टी पर चले गए हैं। अधिकारी का आरोप है कि आप सरकार के परिवहन मंत्री सतेन्द्र जैन ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है। 
विज्ञापन


1993 बैच दानिक्स  (दिल्ली,अंडामान व निकोबार आइसलैंड सिविल सर्विस) अधिकारी इंदुशेखर मिश्रा दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग में बतौर  विशेष आयुक्त के रुप में कार्यरत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री द्वारा किए गए दु्र्व्यवहार से वो इस कदर आहत हुए हैं कि इसकी शिकायत उन्होंने दिल्ली के एलजी नजीब जंग से करने के लिए उनसे मुलाकात का समय मांगा है।

पहले से जारी है अधिकारियों और सरकार के बीच लड़ाई

Kejriwal's minister scolded an IAS officer,Officer goes on leave
सत्येंद्र जैन

मिश्रा ने शिकायत की कॉपी मुख्यमंत्री तथा मुख्यसचिव को भी भेजी है। सूत्र के अनुसार मिश्रा की जैन के साथ कहासुनी उस मीटिंग में हुई जिसमें आरटीओ ऑफिस को सप्ताह में सात दिनों तक खोलने की योजना पर बात हो रही थी।

माना जा रहा है कि इसी मुद्दे को लेकर मंत्री जी और अधिकारी के बीच बहस शुरु हुई और बात बिगड़ गई। दिल्ली सचिवालय में हुई इस मीटिंग के बाद से ही अधिकारियों और आप सरकार के बीच कई विषयों को लेकर मनमुटाव चल रहा है।

दानिक्स अधिकारियों के साथ आप सरकार का झगड़ा कोई  नई बात नहीं है। इससे पहले दिल्ली सरकार के एक फैसले के विरोध में दानिक्स के कई अधिकारी पहले से ही छुट्टी पर हैं। आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन भी इस लड़ाई में अधिकारियों के साथ खड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed