केजरीवाल की कार पर पत्थर और लाठियों से हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार पर आज लाठियों और पत्थरों से हमला किया गया। केजरीवाल की कार पर ये हमला लुधियाना में हुआ।
हमले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की कार का सामने वाला कांच टूट गया। लेकिन दिल्ली के सीएम सुरक्षित है। मुख्यमंत्री आज ही पंजाब से वापस रवाना होंगे।
सीएम ने इस हमले की जानकारी खुद ट्वीट के जरिए दी और अकाली दल को इसका जिम्मेदार ठहराया। केजरीवाल इन दिनों पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पंजाब दौरे पर हैं।
My car attacked with sticks and stones in Ludhiana. Front glass pane broken. Badals n congress nervous? They can't break my spirits
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 29, 2016
अकाली दल को बताया हमले का जिम्मेदार
केजरीवाल पर हुए हमले की आप नेताओं ने कड़ी निंदा की। आशीष खेतान ने भी अकाली दल को ही इस घटना का जिम्मेदार बताया और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि हमलावर केजरीवाल की कार से कुछ ही दूरी पर थे। खेतान ने कार की तस्वीर भी ट्वीट की और कहा कि बादल के गुंडों ने केजरीवाल पर लाठियों और पत्थर से हमला किया।
In a well orchestrated attack the goons sent by Badals attacked Kejriwal's car with stones & rods as police stood by pic.twitter.com/5fjyumO1JD
— Ashish Khetan (@AashishKhetan) February 29, 2016
वहीं कुमार विश्वास ने शायरी लिखकर हमले की निंदा की। कुमार ने लिखा, ये जो तुम्हारे हाथ में पत्थर, छूरी और बेंत हैं, ये सब तुम्हारी हार के संकेत हैं।
Hi #DarpokBadal
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) February 29, 2016
ये जो तुम्हारे हाथ में पत्थर,छुरी और बेंत हैं,
ये सब तुम्हारी हार के स्वीकार के संकेत हैं. pic.twitter.com/sc20oUfv3S