{"_id":"2e4b9a2e71db111ea308cb92c08c9b10","slug":"kejriwal-s-advisor-will-take-one-rupee-per-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल के सलाहकार का वेतन सिर्फ 1 रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल के सलाहकार का वेतन सिर्फ 1 रुपए
अखिलेश कुमार/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 14 Jan 2014 05:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी की अगुवाई वाली सरकार के मासिक एक रुपये के वेतन में दो शीर्ष अधिकारी काम करेंगे।
विज्ञापन
एक अधिकारी आम आदमी पार्टी के स्वराज कानून का ड्राफ्ट बनाएंगे तो दूसरे भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन की निगरानी करेंगे। एक पूर्व आईएएस अधिकारी हैं तो दूसरे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी रह चुके हैं।
दिल्ली सरकार के सेवा विभाग के आदेश संख्या 40 में कहा है कि उपराज्यपाल ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव व रिटायर आईएएस एससी बेहर को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया है।
विज्ञापन
जो प्रशासन का डिसेंट्रलाइजेशन करने की रूपरेखा तैयार कराएंगे। इनकी नियुक्ति अगले 6 महीने के लिए की गई है। इन्हें सरकारी वाहन, मोबाइल कॉल खर्च की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के अधिकारी बताते हैं कि दिल्ली पुलिस के पूर्व संयुक्त आयुक्त एन दिलीप कुमार दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन की निगरानी करेंगे। वे भी मासिक एक रुपये का प्रतीकात्मक वेतन लेंगे। हालांकि एन दिलीप के मामले में अभी कोई आदेश ऐसा जारी नहीं किया गया है।