फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal returns

बंगलूरू से लौटे सीएम, आज जिम्मेदारी संभालेंगे

Tue, 17 Mar 2015 08:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 Mar 2015 08:53 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal returns

दस दिनों तक स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार शाम बंगलूरू से दिल्ली लौट आए। वह मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले सुबह केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि खांसी ठीक हो गई है, मधुमेह भी नियंत्रित है। फिलहाल तरोताजा महसूस कर रहा हूं। अब उत्सुकता वापस लौटकर जिम्मेदारी संभालने की है।

विज्ञापन


खांसी और मधुमेह से परेशान केजरीवाल पांच मार्च को इलाज के लिए बंगलूरू स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे। दस दिनों तक उनका प्राकृतिक चिकित्सा विधि से उपचार किया गया। सोमवार को जांच के बाद केजरीवाल की हालत सामान्य पाई गई। दोपहर बाद केजरीवाल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। शाम को वह अपने माता-पिता के साथ हवाई जहाज से दिल्ली लौट आए। मुख्यमंत्री के एक करीबी ने  बताया कि उनकी सेहत अब ठीक है।
विज्ञापन


चिकित्सकों की राय पर वह अपनी जीवनशैली में सुधार करेंगे। मंगलवार को वह अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगे।
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि बीते 12 दिन वह दिल्ली से बाहर रहे, इस दौरान उन्हें स्वास्थ्य और सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर सोचने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि कुछ प्रस्तावों को लेकर बीच-बीच में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से भी बातचीत होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच उन्होंने बंगलूरू में इस्कॉन द्वारा संचालित अक्षय पात्र की मिड डे मील योजनाएं भी देखी। उन्होंने बताया कि यह यहां अच्छी तरह से चल रही हैं और इनकी रसोई भी साफ सुथरी दिखी। केजरीवाल ने कहा कि इसे दिल्ली में कैसे बेहतर बनाया जाए इस पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने जिंदल इंस्टीट्यूट, उसके चिकित्सकों और स्टाफ के प्रति भी आभार जताया। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान देशभर में खुलने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed