{"_id":"585644484f1c1bac60c05c63","slug":"kejriwal-release-video-message-ask-for-donation","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो संदेश जारी कर केजरीवाल ने पंजाब व गोवा चुनाव के लिए मांगा चंदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो संदेश जारी कर केजरीवाल ने पंजाब व गोवा चुनाव के लिए मांगा चंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 18 Dec 2016 01:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो संदेश जारी करके पंजाब व गोवा में होने वाले चुनाव के लिए चंदा मांगा है। संदेश में उन्होंने कहा कि है कि जैसे दिल्ली विधानसभा के चुनाव के दौरान देश और विदेश के लोगों ने पैसा दिया था वैसे ही पंजाब और गोवा चुनाव के लिए चंदे की जरूरत है।
विज्ञापन
वीडियो संदेश में केजरीवाल ने यह भी कहा है कि आम आदमी पार्टी जनता के चंदे और समय से ही चलने वाली पार्टी है। इसलिए पार्टी को गोवा और पंजाब चुनाव लड़ने के लिए धन की आवश्यकता है।
विज्ञापन
इसलिए पार्टी फंड में चंदा दें। उन्होंने कहा कि हम किसी बड़े कारपोरेट घरानों से चंदा नहीं लेते हैं। ऐसा इसलिए कि चुनाव जीतने के बाद वह अपने काम कराने की मांग करते हैं। उधर, एक प्रेस कांफ्रेंस में केजरीवाल ने पेट्रोल व डीजल के दर में वृद्धि वाले निर्णय की निंदा की है। उन्होंने इस फैसले को वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन