पीड़ित परिवार से मिलने दादरी पहुंचे राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंसा और हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिलने शनिवार शाम कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दादरी पहुंचे। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिन में बसाहड़ा गांव पहुंचे थे। उनके पहुंचने के साथ ही गांववाले उग्र हो गए थे और विरोध करने सड़क पर आ गए थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने केजरीवाल को गांव जाने से रोक दिया और उन्हें सीधे गेस्ट हाउस ले गए। हालांकि, केजरीवाल परिवार से मिलने की जिद पर अड़े रहे।
दोपहर दो बजे के बाद अंततः केजरीवाल इकलाख के घर पहुंचने में सफल हो गए। उनके साथ कवि और आप नेता कुमार विश्वास भी मौजूद थे। हालांकि इस दौरान भीड़ ने केजरीवाल के विरोध में मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
परिवार से मिलने के बाद केजरीवाल ने कहा कि राजनीति करने वालों ने ही बसाहड़ा का खेल बिगाड़ा है। इस बीच समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष राकेश यादव ने आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा कि बसाहड़ा में जो कुछ भी हुआ वह पूरी तरह से नियोजित था। असल में यह योजना बनाकर की गई हत्या है।
इस बीच समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने पीड़ित परिवार से फोन पर बात की और उन्हें सांत्वना दी। वहीं, दादरी हत्या के मुख्य आरोपी विशाल और शिवम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें:
भाजपा नेता का बेटा निकला दादरी हत्या का मुख्य आरोपी, गिरफ्तार
EXCLUSIVE: लंबे ड्रामे के बाद इकलाख के घर पहुंचे केजरीवाल
दादरी हत्या: क्या वायरल हुई इस याचिका का मोदी देंगे जवाब?
दादरी में गुस्साए गांववालों ने मीडिया और नेताओं को खदेड़ा
बैरंग लौट सकते हैं केजरीवाल
गौरतलब है कि गांववाले नेताओं के बयानों और मीडियाकर्मियों से काफी खफा हैं इसलिए आज सुबह से ही गांव की महिलाओं ने मोर्चा संभाल रखा है और किसी नेता या मीडिया वाले को गांव में नहीं घुसने दे रहे थे।
इसीलिए आज जब केजरीवाल अपने काफिले के साथ बिसाहड़ा गांव पहुंचे तो उन्हें भी गांव में घुसने नहीं दिया गया। उनकी कार मीडिया के सामने से गुजर गई।
खबर ये है कि इस वक्त गांव में तनाव का माहौल है और केजरीवाल को एनटीपीसी के गेस्ट हाउस में भेज दिया गया है। कहा तो ये भी जा रहा है कि केजरीवाल को वापस इकलाक के परिजनों से बिना मिले ही दिल्ली वापस जाना पड़ेगा।
'मैं तो सबसे शांतिप्रिय हूं'
गौरतलब है कि इकलाख के परिजनों से न मिलने दिए जाने पर केजरीवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए कहा है कि 'हमें पुलिस और प्रशासन द्वारा गांव में जाने से रोक दिया गया है।'
केजरीवाल ने आगे कहा कि 'महेश शर्मा और ओवैसी को तो कल नहीं रोका गया। फिर मुझे क्यों रोका गया है? मैं तो सबसे शांतिप्रिय इंसान हूं। मैं केवल इकलाख के परिवार से मिलना चाहता हूं।'
We r stopped by police n admn. Mahesh Sharma n Owaisi not stopped yest. Then y me? I am most peace loving. Want 2 jst meet Ikhlak's family
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 3, 2015
वहीं आशुतोष ने कहा कि उन्हें बताया नहीं जा रहा है कि उन्हें गांव के बाहर क्यों रोका गया है। वो तो सिर्फ इकलाख के परिवार से मिलना चाहते हैं।
आशुतोष ने आगे कहा कि वो तो चाहते हैं कि पीएम मोदी भी आकर इकलाख के परिवार से मिलें और संदेश दें कि जो हुआ वो आगे फिर कभी नहीं होगा।
'हां मैं प्रेम और एकता की राजनीति करता हूं'
इकलाख के परिवार से न मिलने दिए जाने का दुख ट्विटर पर जताते हुए केजरीवाल ने अपने एक और ट्वीट में कहा है कि 'मैं राजनीति करने का शिकार होता रहा हूं। हां मैं राजनीति कर रहा हूं। लेकिन मैं एकता और प्रेम की राजनीति कर रहा हूं।'
केजरीवाल ने खुद को एकता और प्रेम की राजनीति करने वाला बताते हुए आगे लिखा है कि 'दूसरे लोग नफरत की राजनीति कर रहे हैं।'
उन्होंने लिखा कि, 'हम दृढ़ता से यह विश्वास करते हैं कि हिंदू मुस्लिम को एक साथ रहना चाहिए और वोट बैंक नहीं बनना चाहिए। जबकि वो दूसरों को बांटना चाहते हैं।'