{"_id":"591c3b4e4f1c1b3a24f2468c","slug":"kejriwal-private-secretary-bibhav-kumar-questioned-by-acb-in-tanker-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":" टैंकर घोटाला: केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार से ACB ने की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर घोटाला: केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार से ACB ने की पूछताछ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 18 May 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
सिसोदिया-केजरीवाल।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के 400 करोड़ के वाटर टैंकर स्कैम पर एंटी करप्शन ब्रांच ने बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव और राजनीतिक सलाहकार विभव कुमार से पूछताछ की। एसीबी ने कपिल मिश्रा के आरोपों और सबूतों के आधार पर विभव कुमार को बीते हफ्ते समन जारी किया था।
विज्ञापन
पूछताछ के लिए विभव कुमार बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे एसीबी ऑफिस पहुंचे। एसीबी अपने साथ कुछ फाइलें भी लेकर आए थे, इनके बारे में एसीबी ने सवाल किए।
गौरतलब है कि कपिल मिश्रा ने टैंकर घोटाले को लेकर पिछले दिनों उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की थी। उन्होंने केजरीवाल पर 2 करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाने के साथ ही उनके राजनीतिक सलाहकार आशीष तलवार व निजी सचिव विभव पटेल पर टैंकर घोटाले की फाइल दबाकर पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को बचाने का आरोप भी लगाया था।
विज्ञापन
वाटर टैंकर घोटाले में आरोप है कि 2012 में दिल्ली जल बोर्ड ने 385 स्टील के टैंकर किराए पर लिए थे। उस समय शीला दीक्षित सीएम के साथ ही दिल्ली जल बोर्ड की अध्यक्ष भी थीं। आरोप है कि जो टैंकर लिए गए थे, उसमें करीब 400 करोड़ का घोटाला हुआ था।
विज्ञापन
टैंकर घोटाला मामला साल 2009 से लेकर 2015 के बीच का है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद घोटाले का जिन्न बाहर आया। आम आदमी पार्टी के विधायक और पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्रा ने इस मामले की शिकायत एसीबी से की।