फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal not invited on launch of magenta line of delhi metro modi yogi to flaf off on 25 december

आखिर क्यों नहीं मिला केजरीवाल को मेट्रो की मजेंटा लाइन के उद्घाटन का न्योता

Sat, 23 Dec 2017 12:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 23 Dec 2017 12:26 PM IST
विज्ञापन
kejriwal not invited on launch of magenta line of delhi metro modi yogi to flaf off on 25 december

नोएडा के बोटेनिकल गार्डन से दिल्ली के कालकाजी तक जाने वाली दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन उद्घाटन के लिए पूरी तरह तैयार है। 25 दिसंबर को पीएम द्वारा इसके उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं और आज यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ इन तैयारियों का जायजा लेने भी पहुंचेंगे।

विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम आदित्यनाथ मिलकर मजेंटा लाइन मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। लेकिन इन सब तैयारियों के बीच एक शख्स है जिसे पूरी तरह से दरकिनार कर दिया गया है।
विज्ञापन


12.64 किलोमीटर के मजेंटा लाइन के जिस सेक्शन का उद्घाटन किया जाएगा उसमें दिल्ली के स्टेशन भी आते हैं लेकिन इस पूरे उद्घाटन समारोह से दिल्ली के सीएम अरव‌िंद केजरीवाल का नाम ही गायब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

द‌िल्ली सरकार की भी है ह‌िस्सेदारी

kejriwal not invited on launch of magenta line of delhi metro modi yogi to flaf off on 25 december

ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि वीआईपी मेहमानों की जो लिस्ट है उसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम ही नहीं है। गौरतलब है कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ऐसा वेंचर है जिसमें शहरी विकास मंत्रालय और जिस राज्य में मेट्रो लाइन जाएगी उस राज्य की 50:50 प्रतिशत की भागेदारी होती है।

ऐसे में जहां मजेंटा लाइन के लिए यूपी सरकार ने फंड मुहैया कराए हैं वहीं दिल्ली में भी इसका बड़ा हिस्सा पड़ने की वजह से दिल्ली सरकार से भी भारीभरकम निवेश मिला है।

 

यदि इस लाइन के लिए दिल्ली सरकार सीधे तौर पर फंड ना भी उपलब्ध कराए तो भी डीएमआरसी में केंद्र और दिल्ली सरकार की ह्युमन रिसोर्स, तकनीकी उपकरण और अन्य लॉजिस्टिक के लिए बराबर की हिस्सेदारी है।

पहले भी हो चुका है ऐसा

kejriwal not invited on launch of magenta line of delhi metro modi yogi to flaf off on 25 december
मेट्रो - फोटो : SELF

जब डीएमआरसी के अधिकारियों से केजरीवाल को न्यौता ना देने के बारे में पूछा गया तो उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। ऐसे में उनकी इस अस्पष्टता से ये साफ होता है कि केजरीवाल इस समारोह में नहीं आएंगे।

वहीं दिल्ली सरकार के सूत्रों ने कंफर्म किया है कि केजरीवाल को इस समारोह में शामिल होने के लिए कोई बुलावा नहीं मिला है। वहीं योगी आदित्यनाथ तो आज उद्घाटन समारोह की तैयारियों का जायजा भी लेने आ रहे हैं।

यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नई मेट्रो लाइन के उद्घाटन समारोह से दूर रखा गया है। 2015 में जब फरीदाबाद-बदरपुर लाइन का उद्घाटन हुआ था तब भी केजरीवाल को निमंत्रण ‌नहीं दिया गया था। वह कार्यक्रम मुख्यरूप से भाजपा शासित हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed