फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal najeeb jung despute reached president house

IAS अधिकारियों में छाया खौफ बोले वापस नहीं आएंगे दिल्ली

Tue, 19 May 2015 06:35 PM IST
Updated Tue, 19 May 2015 06:35 PM IST
विज्ञापन
kejriwal najeeb jung despute reached president house

एलजी- केजरीवाल की जंग के बीच दिल्ली सरकार के अधिकारी पूरी तरह से फंसते नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल की दिल्ली में ताकत की आजमाईश ने अधिकारियों में ऐसा खौफ पैदा कर दिया है कि वो दिल्ली वापसी नहीं करना चाहते।

विज्ञापन


बात दिल्ली सरकार के उस अधिकारी की जिसकी वजह से केजरीवाल और उपराज्यपाल के बीच विवाद इतना बढ़ा कि अब वो अस्तित्व की लड़ाई बन चुकी है। ए.के सिंह दिल्ली में मुख्य सचिव के तौर पर काम कर रहे हैं और फिलहाल छुट्टी पर हैं।

विज्ञापन


लेकिन मामले में नया मोड़ अब इस वजह से आया है कि के. के शर्मा ने छुट्टी से ही लौटने से मना कर दिया है। ए.के सिंह ने गुजारिश की है कि उनकी छुट्टी बढ़ाने के साथ ही उन्हें दिल्ली के अलावा कई और स्थानांतरित कर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से खौफ खाने लगे हैं अधिकारी

kejriwal najeeb jung despute reached president house

इस विवाद की वजह से प्रधान सचिव ने तो अपनी मंशा जताई है ही इसके अलावा भी दिल्ली सरकार में काम कर रहे 15 आईएस अधिकारियों ने भी मांग की है कि उन्हें में दिल्ली से बाहर स्थानांतरित कर दिया जाए।

इन आईएएस अधिकारियों के दिल्ली से खौफ खाने की सबसे बड़ी वजह सीएम-एलजी के बीच चल रही तनातनी को माना जा रहा है। आपको बता दें कि इस जंग की वजह से दिल्ली सरकार का कामकाज भी पटरी से उतर गया है।

इन अधिकारियों को लगता है कि सीएम-एलजी की इस जंग में तलवार इन लोगों के सिर पर लटक रही है। ऐसे में ये लोग जल्द से जल्द दिल्ली से तबादला लेकर कहीं और जाने का मन बना चुके हैं।

ये है पूरा मामला राष्ट्रपति सुलझाएंगे विवाद

kejriwal najeeb jung despute reached president house

इस विवाद का सरकारी कामकाज पर पड़ रहा है तो ज्यादातर अधिकारी इस जुगत में भी लगे हैं कि कहीं भी पोस्टिंग हो जाएं लेकिन दिल्ली में उन्हें पोस्टिंग ना दी जाए।

ये मामला अब इतना बढ़ गया है कि दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा था। दोनों को आज राष्ट्रपति ने मिलने का वक्त भी दिया था।

वक्त के बाद नजीब जंग ने राष्ट्रपति से मुलाकात की। एलजी ने इस पूरे मामले को लेकर राष्ट्रपति को सॉलिसिटर जनरल की राय भी बताई। जिसके बाद राष्ट्रपति ने इस विवाद पर चिंता व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed