फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal MM Khan's family did not, despite the announced rupppes'

'केजरीवाल ने घोषणा के बावजूद नहीं दिए एमएमखान के परिजनों को रुपये'

Wed, 29 Jun 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal MM Khan's family did not, despite the announced rupppes'
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

एनडीएमसी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक करण सिंह तंवर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एनडीएमसी के लॉ ऑफिसर एमएम खान हत्याकांड में राजनीति कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने घोषणा करने के बावजूद एमएम खान के पीड़ित परिवार की सहायता के लिए एक करोड़ रुपये नहीं दिए हैं। करण सिंह तंवर ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी के नेता विधायकों के गलत कार्यों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए एमएम खान हत्याकांड का राग अलापने लगते हैं लेकिन सच यह है
विज्ञापन


उन्हें खान या उनके परिवार से कोई सहानुभूति नहीं है। इसलिए उन्होंने दिल्ली सरकार की ओर से खान के परिजनों को एक करोड़ की राशि सहायतार्थ देने की घोषणा के बावजूद आज तक एक रुपया भी नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने घर जाकर की थी घोषणा

Kejriwal MM Khan's family did not, despite the announced rupppes'

बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खान के परिजनों से उनके घर जाकर मुलाकात करके सांत्वना दी थी और सम्मान राशि देने की घोषणा भी की थी।

इतना ही नहीं केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। परिजनों से मुलाकात के बाद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था, उन्होंने एनडीएमसी के ईमानदार अधिकारी के परिजनों से उनके घर मुलाकात की।

एमएम खान की हत्या इसलिए कर दी गई क्योंकि उन्होंने अवैध मांग मानने से इनकार कर दिया। हालांकि उस परिवार के नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकती। दिल्ली सरकार उनके परिवार को सम्मान स्वरूप एक करोड़ रुपये देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed