फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal may get a bungalow in New Delhi

Delhi : केजरीवाल को नई दिल्ली में मिल सकता है बंगला,  मुख्यमंत्री निवास खाली करने की घोषणा के बाद कई चर्चाएं

Thu, 19 Sep 2024 01:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद डबास, नई दिल्ली
विनोद डबास, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 19 Sep 2024 01:58 AM IST
सार

उन्हें नई दिल्ली इलाके में एक बड़ा बंगला मिल जाएगा। दरअसल वह राष्ट्रीय पार्टी के संयोजक (अध्यक्ष) हैं और केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष को नई दिल्ली में मकान उपलब्ध कराने की परंपरा है।

विज्ञापन
Kejriwal may get a bungalow in New Delhi
अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/AAP

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र देने के बाद से सरकारी आवास खाली करने के मामले में चर्चाओं का सिलसिला शुरू हो चुका है। उन्हें नई दिल्ली इलाके में एक बड़ा बंगला मिल जाएगा। दरअसल वह राष्ट्रीय पार्टी के संयोजक (अध्यक्ष) हैं और केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष को नई दिल्ली में मकान उपलब्ध कराने की परंपरा है। कांग्रेस, भाजपा व कई अन्य पार्टियों के अध्यक्षों को मकान मिल चुके हैं। अभी भी तीन राष्ट्रीय पार्टियों के प्रमुखों को बंगला मिला हुआ है। आम आदमी पार्टी वर्तमान में देश की छह राष्ट्रीय पार्टियों में शामिल है।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में मुख्यमंत्री निवास खाली करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के पीछे कई राजनीतिक और व्यक्तिगत कारण हो सकते हैं, लेकिन नई दिल्ली में उनके लिए आवास का नया विकल्प हैं। दरअसल किसी राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष को संंसद सदस्य न होने की स्थिति में राजनीतिक गतिविधियों को सुगम बनाने के लिए नई दिल्ली में मकान मिलता है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल संसद सदस्य नहीं हैं। इस कारण उन्हें नई दिल्ली में केबिनेट मंत्री स्तर का मकान मिल सकता है। इसके लिए उन्हें आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती को भी मिला है बंगला
केंद्र सरकार की राष्ट्रीय पार्टियों के प्रमुखों को आवास देने की परंपरा का लाभ वर्तमान में बसपा प्रमुख मायावती को मिला हुआ है। उनके अलावा सीपीआई (एम) के प्रमुख नेता सीताराम येचुरी को भी यह लाभ मिला था। इनकी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी है और मायावती संसद सदस्य नहीं है। उनकी तरह येचुरी भी संसद सदस्य नहीं थे। वहीं नेशनल पीपुल्स पार्टी के प्रमुख व मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा को भी नई दिल्ली में आवास मिला हुआ है। उनकी पार्टी भी राष्ट्रीय पार्टी है।


केजरीवाल के रुख पर टिकी निगाहें
अब देेखना होगा कि केजरीवाल मुख्यमंत्री निवास खाली करने के बाद क्या इस अवसर का लाभ उठाते हैं और नई दिल्ली में आवास प्राप्त कर पाते हैं या नहीं। चाहे जो भी हो, यह कदम निश्चित रूप से दिल्ली की राजनीति में एक नया मोड़ ला सकता है। उधर, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर केजरीवाल को नई दिल्ली में आवास मिलता है तो यह उनकी पार्टी की स्थिति को मजबूत करेगा।

इंंदिरा, अटल व गड़करी को मिल चुका है आवास
राजनीतिक तौर पर कड़े मतभेद होेने के बाद भी केंद्र में सत्तारूढ़ दल ने विपक्षी दल के प्रमुख के चुनाव हारने के बाद नई दिल्ली में मकान दिया है। वर्ष 1977 में प्रधानमंत्री होते हुए जनता लहर में चुनाव हारी कांग्रेस अध्यक्ष इंदिरा गांधी को जनता पार्टी सरकार ने मकान दिया था। इसी तरह वर्ष 1980 में भाजपा अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी चुनाव हार गए थे। तब इंदिरा गांधी सरकार ने उनको मकान उपलब्ध कराया था। खास बात यह है कि अटल बिहारी वाजपेयी उस मकान में प्रधानमंत्री बनने तक रहेे। वर्ष 2010 में भाजपा ने नितिन गड़करी को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। वह उस समय संसद सदस्य नहीं थे। उस समय कांग्रेस सरकार नेे उनको नई दिल्ली में मकान आवंटित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed