'पीएम मर्डर कर दें तो दरोगा उन्हें पकड़ सकता है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा में जनलोकपाल विधेयक पर चर्चा के दौरान आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सरकार का पक्ष रखते हुए इस बिल के समर्थन में वैसे तो बहुत कुछ कहा लेकिन उनका एक बयान विवाद की वजह बन गया।
केजरीवाल ने कहा कि आज अगर प्रधानमंत्री जी किसी का मर्डर कर दें तो कोई भी दरोगा उन्हें पकड़ने जा सकता है क्योंकि उन्हें पता है कि वो मर्डर तो करेंगे नहीं।
लेकिन अगर वो भ्रष्टाचार करें तो उन्हें पकड़ने का प्रावधान नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि कानून में ऐसा प्रावधान जानबूझकर किया गया है क्योंकि उन्हें मालूम है कि वो भ्रष्टाचार कर सकते हैं।
केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी को खुलेआम चुनौती दी कि वो इस बिल की आलोचना तभी कर सकते हैं जब वो अपने राज्यों में कम से कम ऐसा ही जनलोकपाल बिल ले आएं।
हमारी पहली सरकार जिसने अंबानी के खिलाफ की शिकायत
बिल पर चर्चा के दौरान केजरीवाल ने दावा किया है दिल्ली की आप सरकार ऐसी पहली सरकार है जिसने देश के सबसे बड़े उद्योगपति अंबानी के खिलाफ नामजद शिकायत की।
उन्होंने दावा किया कि किसी भी राजनीतिक दल में यह ताकत नहीं है कि उनके खिलाफ कोई भी कदम उठा सके लेकिन हमने ऐसा करके दिखाया।
हालांकि इसके बाद केजरीवाल वही पुराने जुमले अपनाते दिखे जिन्हें वह अपने सभी भाषणों में हाल-फिलहाल दोहराते रहे हैं। उन्होंने दिल्ली में 21 करोड़ के बजट वाले प्लाइओवर के बजट से कम दाम में बनने का उदाहरण देते हुए बताया कि उनकी सरकार कितनी ईमानदार है।