फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal looking changed now during delhi poll fight

दिल्ली विधानसभा चुनावः इन दिनों बदले-बदले नजर आ रहे हैं केजरीवाल

Fri, 31 Jan 2020 04:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा संतोष कुमार, नई दिल्ली
संतोष कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 31 Jan 2020 04:48 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal looking changed now during delhi poll fight
अरविंद केजरीवाल - फोटो : Social Media

दिल्ली की सत्ता पर तीसरी बार काबिज होने के लिए दिल्ली के रण में उतरे आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मिजाज इन दिनों बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। केजरीवाल के रुख में बदलाव 2019 लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सीटों पर आप की करारी हार के बाद आया है। इस वक्त वह केंद्र सरकार से बिना झगड़े के मिल-जुलकर काम करने बातें करते नजर आते हैं। 

विज्ञापन


दिलचस्प यह कि लोकसभा चुनाव से पहले केजरीवाल केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ काफी मुखर थे। राजनिवास पर धरने के दौरान आप व केजरीवाल के निशाने पर सीधे तौर पर प्रधानमंत्री व केंद्र सरकार थी। यहां तक कि एक बार केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को 'कायर' और 'मनोरोगी' तक करार दे दिया था। लेकिन लोक सभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटें गंवाने के बाद केजरीवाल ने अपनी रणनीति बदली है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार को निशाने पर रखकर डिजाइन किए गए संसदीय चुनाव के अभियान के नाकाम होने के बाद केजरीवाल ने खुद को झगड़े वाली राजनीति से दूर कर लिया। इसकी जगह उनके रूख में नरमी आई है। अपनी नई छवि के सहारे दिल्ली चुनाव में उतरे केजरीवाल की कोशिश आम मतदाताओं में सकारात्मक संदेश देने की है। उनकी रणनीति यह साबित करने की है कि तीसरी बार सत्ता हासिल करने के बाद अगले पांच साल केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे। इससे दिल्ली के विकास में रूकावट नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापनों में भी बदली केजरीवाल की तस्वीर
मिजाज में नरमी आने के साथ अरविंद केजरीवाल की विज्ञापनों में तस्वीर भी बदल गई है। पहले विज्ञापनों में सख्त और लड़ाकू दिखने वाले केजरीवाल अब हंसते-मुसकराते दिखते हैं। इसके सहारे वह दिल्ली चुनाव में मिडिल क्लास के साथ युवा वर्ग को भी अपने साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं।

अभी तक विवादित मसलों से खुद को रखा दूर
भाजपा बेशक आप व अरविंद केजरीवाल को शाहीन बाग के सीएए विरोधी प्रदर्शन समेत दूसरे विवादित मसलों में कटघरे में खड़ा कर रखी है, लेकिन केजरीवाल ने अभी तक सीधे तौर पर इसमें दखल नहीं दिया है। इसके उलट वह प्रदर्शनकारियों को हराने की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस व गृहमंत्री पर डाल दे रहे हैं। यहां तक कि भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के आतंकवादी तक कहने पर केजरीवाल ने इसका फैसला करने की जिम्मेदारी दिल्ली के लोगों पर डाल दी है।

लोक सभा चुनाव के बाद इन मौकों पर किया धन्यवाद व समर्थन


1. 21 जून 2019 को प्रधानमंत्री से मुलाकात, साथ काम करने का किया वादा।
2. ओखला ट्रीटमेंट प्लांट के शिलान्यास पर धन्यवाद।
3. कच्ची कॉलोनियों को नियमित करने के फैसले पर धन्यवाद।
4. अपराध पर करेंगे केंद्र का सहयोग करने का वायदा।
5. अनुच्छेद 370 हटाने व जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित राज्य बनाने का समर्थन।
6. यमुना नदी के किनारे जल संचयन पर पायलट प्रोजेक्ट पर केंद्र के साथ-साथ काम करने का भरोसा।

लोक सभा चुनाव से पहले रहे थे हमलावर
लोकसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार पर दिल्ली के विकास कार्यों में रोड़ा डालने का आरोप लगाते रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान कई मौकों पर पीएम मोदी और बीजेपी सरकार के खिलाफ मुख्यमंत्री द्वारा तीखी बयानबाजी भी देखने को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed