केजरीवाल बोले- गंभीर अपराधों में कम हो जुवेनाइल की उम्र-सीमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में सोमवार को हुई राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक में महिला सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इन फैसलों में से एक महत्वपूर्ण फैसला ये लिया गया है कि महिला सुरक्षा के लिए दिल्ली सरकार एक कमेटी बनाएगी।
कैबिनेट बैठक के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली सरकार ने नाबालिगों के साथ होने वाले अपराधों में सजा बढ़ाने पर विचार के लिए एक कमेटी गठित की है।
केजरीवाल इन अपराधों में खासतौर पर बलात्कार की बात कर रहे थे। उनके अनुसार दिल्ली सरकार नाबालिगों के साथ रेप के दोषी पाए जाने वालों की सजा बढ़ाने के पक्ष में है।
15 दिन में रिपोर्ट सौंपेगा मंत्रियों का समूह
केजरीवाल ने बताया कि महिला सुरक्षा के लिए जो कमेटी बनाई जा रही है वो इस बात पर भी विचार करेगी कि क्या नाबालिगों के रेप के मामले में मृत्युदंड या उम्रकैद की सजा तय कर दी जाए?
इसके साथ ही यह कमेटी गंभीर अपराधों में शामिल नाबालिगों की उम्र-सीमा कम करने पर भी विचार करेगी। मंत्रियों का यह समूह 15 दिन के भीतर रिपोर्ट को अंतिम रूप देगा।
इसके अलावा दिल्ली सरकार ने यह निर्णय भी लिया है कि 'रेप के सभी केसों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में लाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर नए कोर्ट भी बनाए जाएंगे।' केजरीवाल ने कहा, महिला सुरक्षा पर एक हफ्ते में जांच कमिशन बनाया जाएगा।