फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal has transfer officer becuse he speak in a fravor of LG

केजरीवाल ने LG के हक में बोलने वाले अधिकारी को दी सजा

Sun, 02 Aug 2015 03:41 PM IST
Updated Sun, 02 Aug 2015 03:41 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal has transfer officer becuse he speak in a fravor of LG

ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर लंबी लड़ाई लड़ने वाली केजरीवाल सरकार को एक सलाह इतनी नागवार गुजरी कि उसने सलाह देने वाले अधिकारी को ही हटा दिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उस अधिकारी ने एलजी के पक्ष में अपनी राय व्यक्त की थी। एलजी के पक्ष में राय व्यक्त करने पर अधिकारी को हर्जाना खुद के ट्रांसफर के रूप में भुगतना पड़ा।

विज्ञापन


मामला ये था कि दिल्ली सरकार ने बजट में कृषि भूमि के लिए सर्किल रेट बढ़ाने की घोषणा की थी। घोषणा के बाद इसका नोटिफिकेशन जारी किया जाना था।

अधिकारी ने कहा था कि एलजी को भेजें मामला

Kejriwal has transfer officer becuse he speak in a fravor of LG

दिल्ली सरकार के असिस्टेंट लीगल एडवाइजर ने कहा कि सर्कल रेट बढ़ाने का मामला पहले एलजी के पास भेजा जाना चाहिए, और उनकी इजाजत के बाद ही नोटिफिकेश जारी किया जाए।


उस असिस्टेंट लीगल एडवाइजर की इस सलाह को तो दिल्ली सरकार ने नहीं माना बल्कि उस एडवाइजर का ही ट्रांसफर कर डाला। मामला यहीं नहीं रूका बल्कि लॉ डिपार्टमेंट को भी निर्देश दिया गया दिल्ली सरकार के निर्देशों का गंभीरता से पालन किया जाए।

बताया जा रहा है सोमवार को बीजेपी के तीनो विधायक इस मामले को लेकर एलजी से मुलाकात करने के मूड में है।

सरकार के आदेश नहीं माने तो जाएगी नौकरी

Kejriwal has transfer officer becuse he speak in a fravor of LG

विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली सरकार अफसरों को परेशान कर रही है। सीएम ने गलत निर्देश जारी किया जिसका अफसर ने विरोध किया तो उसको हटा दिया गया।


यहां तक कि सरकार ने कानून सलाहकार की ही पोस्ट खत्म कर दी है। गुप्ता ने कहा कि भाजपा आरटीआई के जरिए दिल्ली सरकार के इस सच को सबके सामने लेकर आएंगे।

विजेंद्र ने कानून मंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है जिसने सरकार के निर्देशों का पालन नहीं किया तो उनकी नौकरी चली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed