फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal has cleaned the Yamuna then dive and show said amit shah

अगर केजरीवाल ने यमुना साफ की है, तो गोता लगाकर दिखाएं : अमित शाह

Tue, 04 Feb 2020 01:25 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 04 Feb 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal has cleaned the Yamuna then dive and show said amit shah
अमित शाह - फोटो : Social Media

दिल्ली का चुनाव दो विचारधारा के बीच है। एक राहुल बाबा और अरविंद केजरीवाल से जुड़ी हैं जिनका काम तुष्टिकरण की राजनीति करना है। जबकि दूसरी भाजपा से जुड़ी है जो देशभक्तों की टोली है। झूठे काम की दुहाई देने वाले केजरीवाल ने वाकई में यमुना की सफाई की है तो वे पूरे देश के सामने यमुना में गोता लगाकर दिखाएं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यह बात कही।  

विज्ञापन


मुंडका, सदर, राजेंद्र नगर और ग्रेटर कैलाश इलाके में सभाएं संबोधित करने के बाद अमित शाह ने शाम को पहाड़गंज इलाके में रोड शो निकाला। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने वेबसाइट से अपना घोषणा पत्र तक हटा दिया है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने पिछले पांच साल केवल दिल्ली की जनता को धोखा दिया है। जनता को पीने का साफ पानी देने में भी असफल रहे हैं। देश के 21 शहरों में सबसे गंदा पानी दिल्ली का है। उन्होंने कहा, नदियों की सफाई कैसे होती है वो नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के कुंभ में करके दिखाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुंडागर्दी के लिए दिल्ली से माफी मांगें केजरीवाल: हरदीप सिंह पुरी
दिल्ली के चुनावी रण में आरोप प्रत्यारोप की राजनीति के बीच सोमवार को एक नुक्कड़ सभा में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुंडा तक कह दिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को अपनी गुंडागर्दी के लिए दिल्ली से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपनी बदजुबानी के कारण केजरीवाल लगातार सरकारी अधिकारियों के साथ टकराव की स्थिति में रहे हैं। कई बार तो नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी मौजूद थे। 

दोनों नेताओं ने शकूर बस्ती, मॉडल टाउन और चांदनी चौक इलाके में नुक्कड़ सभाएं कीं। पुरी ने कहा कि दिल्ली सरकार ने वर्षों तक लोगों को गुमराह किया है। आम आदमी पार्टी ने युवाओं की आकांक्षाओं पर पूरी तरह पानी फेर दिया है। केजरीवाल सिर्फ कहते हैं करते कुछ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी मुख्यमंत्री से प्रदेश की जनता को मर्यादित भाषा की अपेक्षा रहती है। पूर्व नौकरशाह होने के बावजूद केजरीवाल अधिकारियों से लड़ते रहते हैं। उन्होंने कहा दिल्ली के लोगों को भी अब साफ नीयत वाली सरकार चाहिए ना कि केजरीवाल सरकार की झूठी हमदर्दी।


शाहीन बाग के साथ खड़े हैं केजरीवाल: ईरानी
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने त्रिनगर, पटेल नगर और मादीपुर इलाके में सभा को संबोधित करते कहा कि पाकिस्तान में हिंदुओं, सिखों और इसाइयों पर अत्याचार हो रहा है। उनके घर-मंदिर तोड़े जा रहे हैं। उनकी बेटियों से जबरन विवाह कराया जा रहा है, उनका धर्मांतंरण किया जा रहा है। इनके लिए सीएए बनाया तो अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस और टुकड़े-टुकड़े गैंग को पीड़ा हो रही है। शाहीनबाग में सड़क को 50 दिनों से जाम करके लाखों लोगों को हर दिन परेशान किया जा रहा है। यहां भारत के टुकड़े-टुकड़े होने के नारे लग रहे हैं। भारत से जिन्ना वाली आजादी के नारे लग रहे हैं और उसी के साथ केजरीवाल खड़े हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed