{"_id":"b715d16dd3da1b69ef4eb29bf7468fd2","slug":"kejriwal-has-again-refused-to-take-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल ने फिर सुरक्षा लेने से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल ने फिर सुरक्षा लेने से किया इंकार
अमर उजाला, कौशांबी
Updated Thu, 31 Jul 2014 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गाजियाबाद पुलिस से सुरक्षा लेने से इंकार कर दिया है। बुधवार सुबह एक एसआई और चार कांस्टेबलों को उनके अपार्टमेंट गिरनार के बाहर तैनात किया गया था। अरविंद ने उन्हें लौटा दिया। साथ ही एसएसपी को पत्र लिखकर सुरक्षा लेने से इंकार किया है।
विज्ञापन
केजरीवाल के कौशांबी के गिरनार अपार्टमेंट के फ्लैट में लौटते ही गाजियाबाद पुलिस की परेशानी एक बार फिर बढ़ गई है। एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा में भेजे गए पुलिसकर्मियों को लौटा दिया गया है।
विज्ञापन
कौशांबी के पूरे इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। एक एसआई और चार कांस्टेबलों की टीम अपार्टमेंट के बाहर हमेशा तैनात रहेगी।
गौरतलब है कि पिछलीबार भी उन्होंने सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया था लेकिन हिंदू सेना ने उनके कार्यालय पर हमला कर तोड़फोड़ की थी। इसके बाद उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करवाई गई थी।
विज्ञापन
संबोधित करेंगे रैली
मंगलवार रात दिल्ली से आने के बाद से अरविंद की तबीयत खराब है। फैमिली डॉक्टर विपिन मित्तल ने बताया कि उन्हों 101 डिग्री बुखार है। गले में भी इंफेक्शन है। उन्हें बेडरेस्ट की सलाह दी गई है। इसके बाद भी वे बृहस्पतिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ऑटो रैली में हिस्सा लेंगे।
जेड श्रेणी सुरक्षा दी
राज्य सरकार ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी है। सरकार ने यह फैसला दिल्ली पुलिस के आग्रह पर किया गया।