फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal gujarat visit cancel, aap alleges state government for it

सरकारी दबाव के चलते केजरीवाल की बुकिंग रद्द, गुजरात में नहीं दे पाएंगे भाषण

Wed, 29 Jun 2016 02:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Jun 2016 02:23 PM IST
विज्ञापन
kejriwal gujarat visit cancel, aap alleges state government for it
पणजी में केजरीवाल - फोटो : ANI
आगामी 9 और 10 जुलाई को तय दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल का गुजरात दौरा रद्द हो गया है। जानकारी के अनुसार सीएम केजरीवाल को 9 जुलाई को सोमनाथ दर्शन के बाद 10 जुलाई को सूरत में ट्रेडर एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में सम्मिलित होना था।
विज्ञापन


केजरीवाल के इस दौरे के रद्द होने के का कारण गुजरात की भाजपा सरकार को बताया जा रहा है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि गुजरात सरकार के दबाव के चलते सूरत में जिस यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम को वेन्यू के तौर पर बुक किया गया था, उसकी बुकिंग रद्द होने से अब पूरे कार्यक्रम का ही कोई मतलब नहीं रहा जाता। यही कारण है कि पूरा दौरा रद्द हो गया है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी अगले साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में सभी 182 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करने का मन बना चुकी है और ऐसे में चुनाव प्रचार की शुरुआत के मद्देनज़र केजरीवाल का गुजरात दौरा पार्टी के लिए अहम माना जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed