फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal government is immaculate so scared of raids.

'आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी केजरी सरकार, जेब भरना है दिनचर्या'

Sat, 16 Jan 2016 08:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 16 Jan 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal government is immaculate so scared of raids.

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक पत्र लिखा। पत्र में कहा गया है कि केजरीवाल मंत्रियों व अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार, घोटालों की जांच रोकने के लिए ट्वीट करके जनता को गुमराह करने का प्रयास करते हैं।

विज्ञापन


छापे न पड़ें इसीलिए वे पहले से ही भूमिका बनाकर हल्ला मचाते है और जनता में भय का माहौल पैदा करने का प्रयास करते है। सरकार अगर बेदाग है तो छापे से क्यों डर रही है।
विज्ञापन


गुप्ता ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि अखबारों में प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों के हवाले से मुख्यमंत्री का ट्वीट है कि अगला छापा उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और लोक निर्माण विभाग मंत्री सत्येन्द्र जैन पर मारा जा सकता है, को पढ़कर जरा भी आश्चर्य नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सच्चाई यही है कि ‘आप‘ सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। जनता को गुमराह करके अपनी जेबें भरना ही आप सरकार की दिनचर्या बन गई है।

'फोन रिसीव करना तक बंद किया'

Kejriwal government is immaculate so scared of raids.

सम विषम योजना की आड़ में आपकी सरकार के लोगों ने ऑटो रिक्शा के परमिट जारी करने के नाम पर करोड़ों रूपये का घोटाला किया है।

दिल्ली सरकार में गरीब जनता का राशन काला बाजार में बेच कर करोड़ों रूपये का भ्रष्टाचार किया जा रहा है। ऑटो परमिट घोटाले की सीबीआई जांच कराने की बात कही गई थी, लेकिन आज तक यह जांच नहीं हो सकी है।

पत्र में कहा गया है कि यह दुर्भाग्य है कि अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार मामले में मिलने का समय नहीं दे रहे है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 100 से अधिक बार मुख्यमंत्री कार्यालय को मिलने का समय देने के लिए फोन किया गया फिर भी समय नहीं मिला।

फोन रिसीव करना तक बंद कर दिया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा है कि वे जनता को गुमराह व भयभीत करना बंद करें। भ्रष्टाचार और घोटालों पर चर्चा करके दिल्ली को एक साफ सुथरी सरकार देने का प्रयास करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed