रियो ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारत की दोनों बेटियों को केजरीवाल का बड़ा तोहफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियो ओलंपिक में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाली कुश्ती पहलवान साक्षी मलिक को दिल्ली सरकार ने एक करोड़ रुपये देने का एलान किया है। वहीं, उनके पिता को बिना बारी के पदोन्नत भी किया जाएगा।
इसके अलावा बैडमिंटन में रजत पदक जीतने वाली पीवी सिंधु को 2 करोड़ रुपये देने का एलान किया है। दिल्ली सरकार ने कहा है कि गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को 4 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शनिवार को साक्षी के माता-पिता के घर रोहतक भी गए थे। उन्होंने साक्षी के पिता सुखबीर मलिक को सरकार की खेल से जुड़ी पॉलिसी में भी शामिल करने की बात कही है।
बता दें कि साक्षी मलिक के कांस्य पदक जीतने के बाद हरियाणा सरकार पहले ही 2.5 करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी देने का एलान कर चुकी है।
पिता को भी देंगे प्रमोशन
देश के लिए पदक जीतने वाली इन दोनों खिलाड़ियों पर पूरा देश प्यार न्यौछावर कर रहा है और विभिन्न राज्य सरकारें इन पर धन की वर्षा कर रही हैं।
मध्य प्रदेश सरकार ने भी पीवी सिंधु को 50 लाख की इनामी राशि देने का ऐलान किया है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने तो अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो डालकर ये जानकारी भी दी कि डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया साक्षी के घर जाकर उसके माता-पिता से मिले।
वहीं सिसोदिया ने साक्षी को 1 करोड़ रुपए देने के ऐलान के साथ ही उसके पिता को प्रमोशन देने की भी घोषणा की।