फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal give shock to The three municipal carporation mayer

केजरीवाल का नगर निगम के मेयर्स को झटका

Sun, 22 Mar 2015 01:36 PM IST
Updated Sun, 22 Mar 2015 01:36 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal give  shock to The three municipal carporation mayer

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीनों नगर निगम के मेयर्स को करारा झटका दिया। उन्होंने नगर निगमों की आर्थिक तौर पर मदद करने से मना कर दिया। उन्होंने तीनों मेयर्स को राय दी कि वे केंद्रीय वित्त मंत्री के पास मदद के लिए जाए।

विज्ञापन


केंद्र सरकार से नगर निगम के लिए दिल्ली सरकार के पास कोई मदद आने पर उसमें से एक रुपया काटे बिना उनको दे दिया जाएगा। इस तरह उनको मुख्यमंत्री के दरवाजे खाली हाथ ही नहीं, बल्कि निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से शनिवार को तीनों नगर निगम के मेयर, योगेंद्र चांदोलिया, खुशीराम व मीनाक्षी ने आर्थिक संकट के संबंध में दिल्ली सचिवालय में भेंट की। इस मौके पर उन्होंने मांग की कि चौथे दिल्ली वित्त आयोग की सिफारिशों को सदन में रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा केन्द्र से धनराशि मिलेगी तो आपको भी देंगे

Kejriwal give  shock to The three municipal carporation mayer

इसके अलावा उन सिफारिशों को लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि तीनों नगर निगम के ग्लोबल शेयर की तीन सौ करोड़ से अधिक राशि दिल्ली सरकार के खातों में जमा है उसे तत्काल दिया जाए। क्योंकि वह आर्थिक संकट के चलते कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पा रहे है।


अरविंद केजरीवाल ने तीनों मेयर्स की बात सुनने के बाद उनको बताया कि दिल्ली सरकार के पास पहले ही संसाधनों की कमी है, उसे स्वयं ही कम से कम पांच हजार करोड़ रुपये चाहिए। इस तरह उन्होंने मदद करने से मना कर दिया। हालांकि तीनों मेयर्स ने कर्मचारियों का वेतन देने के लिए लोन देने का भी आग्रह किया, मगर मुख्यमंत्री ने उससे भी उन्होंने इंकार कर दिया।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से सहायता मांगने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वहां से जब धनराशि मिलेगी तो वह तीनों नगर निगम को भी मुहैया कराएंगें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed