'एक्सपोज हो गए केजरीवाल': सरकार में 'आप' का होना खतरनाक, मनोज तिवारी बोले- अधिकारी के घर से चोरी कराई फाइल
बीजेपी नेता ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या भारत का संविधान एक सरकार के द्वारा फाइलें चोरी का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल अब पूरी तरीके से एक्सपोज हो गए और वीडियो को आधार बनाकर हम पुलिस से पूरे मामले की शिकायत करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास रिनोवेशन का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी लगातार इस मामले को धार दे रही है। बीजेपी नेता और सांसद मनोज तिवारी ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साथा है। मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अब पूरी तरीके से एक्सपोज हो गए हैं।
मनोज तिवारी ने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि दिल्ली के अंदर सरकार में आम आदमी पार्टी का होना कितना खतरनाक है ये वीडियो साफ दर्शाता है। जो इनके राज महल की जांच कर रहा है। उस अधिकारी को पहले हटाया गया और फिर उसके कमरे से रात के 2 बजे फाइल निकाली गई। मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि जांच अधिकारी के कमरे से फाइल निकालकर उन्हें कहीं और ले जाया गया।
दिल्ली के अंदर सरकार में आम आदमी पार्टी का होना कितना खतरनाक है ये वीडियो साफ दर्शाता है-श्री @ManojTiwariMP pic.twitter.com/NKT5sfUB2v
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) May 26, 2023