फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal explains his stand on sidhu arrival in party

सिद्धू के आप में शामिल होने या न होने पर केजरीवाल ने तोड़ी चुप्पी

Fri, 19 Aug 2016 10:49 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 19 Aug 2016 10:49 AM IST
विज्ञापन
kejriwal explains his stand on sidhu arrival in party

क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्घू के आम आदमी पार्टी में जाने की खबरों पर कल जैसे ही विराम लगता दिखा खुद सीएम अरविंद केजरीवाल को सामने आकर सफाई देनी पड़ी। केजरीवाल को ऐसा इसलिए करना पड़ा क्योंकि सिद्धू की कांग्रेस में जाने की खबरे जोर पकड़ने लगी थीं।

विज्ञापन


दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने अपनी सफाई देते हुए ट्विटर पर लिखा कि 'नवजोत सिंह सिद्धू के 'आप' में शामिल होने को लेकर काफी अफवाहें चल रही हैं। इसलिए यह मेरा कर्तव्य है कि हम अपनी बात सामने रखें। इस क्रिकेट लीजेंड के लिए हमारे मन में बहुत सम्मान है।'
विज्ञापन



केजरीवाल ने अगले ट्वीट में लिखा कि 'वह पिछले हफ्ते मुझसे मिले थे, लेकिन उन्होंने शर्त जैसी कोई बात नहीं रखी। उन्हें सोचने के लिए थोड़ा समय चाहिए। हमें उनकी भावनाओं को सम्मान देना चाहिए।' उन्‍होंने आगे ट्वीट में कहा, 'वह एक अच्‍छे इंसान और क्रिकेट लीजेंड हैं। वो पार्टी में आएं या न आएं, उनके प्रति मेरा सम्मान बना रहेगा।'


कांग्रेस ने भी उनके लिए बातचीत के दरवाजे खोल दिए हैं

kejriwal explains his stand on sidhu arrival in party
नवजोत सिद्धू ने की अरविंद केजरीवाल से मीटिंग - फोटो : फाइल फोटो

गौरतलब है कि 'आप' से बात खटाई में पड़ते देख कांग्रेस ने भी उनके लिए बातचीत के दरवाजे खोल दिए हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि पूर्व बीजेपी सांसद सिद्धू को 'आप' में जुड़ने से जो कुछ मिलता, वह उन्हें उससे ज्यादा देने को तैयार है।

खबरें तो यह भी हैं कि सिद्धू ने आम आदमी पार्टी से सीएम पद की मांग की तो बात खटाई में पड़ी। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सिद्धू को भावी मुख्यमंत्री तो नहीं, लेकिन दो-तीन साल बाद उपमुख्यमंत्री बनाने में पार्टी को कोई आपत्ति नहीं।

कांग्रेस सिद्धू या उनकी पत्नी को अमृतसर की लोकसभा सीट भी दे सकती है। सिद्धू इसी सीट से बीजेपी के सांसद हुआ करते थे, लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काट, अरुण जेटली को यहां से खड़ा किया और इसी को लेकर सिद्धू की पार्टी से तल्खी पैदा हुई, हालांकि जेटली को कांग्रेस उम्मीदवार कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हरा दिया था। अमरिंदर अब राज्य कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार हैं, तो ऐसे में चुनाव जीतने पर उन्हें यह सीट छोड़नी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed